आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की CM Rekha Gupta को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य की बागडोर असल में रेखा गुप्ता के हाथों में नहीं, बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता के पास है। AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दावा किया है कि दिल्ली की सत्ता की वास्तविक कमान मुख्यमंत्री रेखा नहीं, बल्कि उनके पति मनीष संभाल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की CM Rekha Gupta को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि राजधानी की प्रशासनिक कमान रेखा गुप्ता के हाथ में नहीं है, बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता सरकार चला रहे हैं। AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए यह आरोप लगाया और कहा कि यह तस्वीर साफ तौर पर दिखाती है कि दिल्ली की असली कमान मुख्यमंत्री रेखा नहीं, बल्कि उनके पति मनीष के हाथ में है। आतिशी ने कहा कि यह फोटो बहुत कुछ बयां करती है।
आतिशी ने तस्वीर साझा करते हुए कहा, “इस फोटो को गौर से देखिए। इसमें जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, वो CM Rekha Gupta के पति मनीष गुप्ता हैं। पहले सुना करते थे कि अगर किसी गांव में महिला सरपंच चुनी जाती थी, तो सरकारी कामकाज उसका पति देखता था। कहा जाता था कि महिलाएं सरकारी काम नहीं समझतीं, इसलिए उनके पतियों को ही ज़िम्मेदारी दी जाती थी। लेकिन इस सोच का विरोध हुआ और महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देकर उन्हें खुद जिम्मेदारी संभालने के लिए सक्षम बनाया गया।”
आतिशी ने सवाल उठाया, “क्या मुख्यमंत्री को सरकारी कामकाज की समझ नहीं है?” उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है जब कोई महिला CM Rekha Gupta बनी हो और प्रशासनिक जिम्मेदारियां उनके पति निभा रहे हों। AAP नेता ने तंज कसते हुए पूछा—क्या रेखा गुप्ता सरकारी काम नहीं संभाल पा रहीं? क्या यही वजह है कि दिल्ली में लगातार लंबे बिजली कट लग रहे हैं? क्या बिजली कंपनियों पर उनका नियंत्रण नहीं है? क्या इसलिए निजी स्कूल मनमर्जी से फीस बढ़ा रहे हैं क्योंकि शिक्षा विभाग पर उनकी पकड़ कमजोर है? उन्होंने कहा कि अगर CM Rekha Gupta की जगह उनके पति सरकार चला रहे हैं, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक और खतरनाक है।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह है बीजेपी का असली ‘परिवारवाद मॉडल’ — जनता ने रेखा गुप्ता को चुना, लेकिन शासन उनके पति चला रहे हैं!” सिसोदिया ने तंज करते हुए आगे लिखा, “मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पत्नी और सरकारी फाइलों पर पति की पकड़ — क्या यही है बीजेपी का नया good governance मॉडल? यह न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के भी खिलाफ है।”