वजीरपुर हत्या मामले में AAP ने उठाया कदम, सौरभ भारद्भाज ने कहा- सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

वजीरपुर हत्या मामले में AAP ने उठाया कदम, सौरभ भारद्भाज ने कहा- सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए

वजीरपुर JJ कॉलोनी में हुई ड्रग माफिया हत्या मामले में AAP ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई। सौरभ भारद्भाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।

दिल्ली के वजीरपुर JJ कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने पीड़ित परिवार के साथ अपनी एकजुटता जताई है। AAP के नेता सौरभ भारद्भाज ने कहा कि इस मामले में जब स्थानीय लोग पुलिस के पास पहुंचे, तो SHO ने बताया कि “हम अपराधियों को पकड़ते हैं तो CM ऑफिस से उन्हें छोड़ने का आदेश आ जाता है।”

सौरभ भारद्भाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और पीड़ित परिवार को कोई सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि AAP के प्रतिनिधि DCP से मिलने जाएंगे और मांग करेंगे कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

also read: ’22 जहाज फंसे फिर भी सब सामान्य?’ – AAP सांसद संजय सिंह…

AAP नेता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गरीबों की चिंता नहीं है और वे केवल अमीरों के लिए फुर्सत निकालती हैं। सौरभ भारद्भाज ने कहा, “इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।”

AAP ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए स्पष्ट किया कि दिल्ली में अपराध और ड्रग माफिया के मामलों के खिलाफ पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप