Saturday, April 18, 2026

अमरेली में AAP का भव्य शक्ति प्रदर्शन: राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने दी उपस्थिति

by Neha
अमरेली में AAP का भव्य शक्ति प्रदर्शन: राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने दी उपस्थिति

AAP गुजरात में अमरेली में भव्य ‘विजय विश्वास सभा’ आयोजित की। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने जनता को भ्रष्टाचार-मुक्त, पारदर्शी और किसान-मित्र सरकार बनाने का आह्वान किया।

आज आम आदमी पार्टी द्वारा अमरेली में भव्य ‘विजय विश्वास सभा’ का आयोजन किया गया। इस सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालजी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मानजी सहित गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल रायजी, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक, सह प्रभारी गुलाब सिंह यादव, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी, विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया, विधायक सुधीर वाघाणी, नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजुभाई सोलंकी, प्रदेश युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी, सौराष्ट्र ज़ोन अध्यक्ष राजुभाई बोरखतारिया, विद्यार्थी नेता युवराजसिंह जडेजा, लोकसभा इंचार्ज कांतिभाई सतासिया, जिला अध्यक्ष निकुंज सावलिया सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम में अमरेली के स्थानीय किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं सहित बड़ी संख्या में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोग स्वयंभू उपस्थित रहे।

अमरेली में आयोजित सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि, सौराष्ट्र में सोमनाथ महादेव और द्वारकाधीश का मंदिर है तो आज मैं सौराष्ट्र की धरती पर आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। बीजेपी के कुशासन और भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्ति दिलाए, इस आशीर्वाद के लिए मैं यहां पर आया हूं। सौराष्ट्र की 48 सीटों में से 40 सीटे आपने भाजपा को दी, लेकिन बदले में आपको क्या मिला? धक्के मिले, गालियां मिली, अपमान मिला, डंडे मिले, जेल मिली, पिछले 30 सालों में भाजपा ने क्या दिया? सड़क बनाते हैं तो 2 दिन में टूट जाती है, मोरबी का पुल टूट गया, वडोदरा के पास पुल टूट गया, और भी कई पुल टूट गए, तो इन सब का पैसा कहां जाता है? आज मुझे कुछ किसान मिले जिन्होंने कहा कि उनकी मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई थी और उसके बाद सरकार ने 10,000 करोड़ का पैकेज जारी किया, लेकिन सुना है की किसानों को पैसा नहीं मिला। तो मेरा सवाल है कि कहां गए वह 10,000 करोड़? खा गए यह लोग 10,000 करोड़? जाति का प्रमाण पत्र, जन्म का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसा कुछ भी करना हो तो पैसे देने पड़ते हैं। आप लोग 30 साल से अलग-अलग पार्टियों और नेताओं को वोट देते आए, लेकिन आपको कुछ नहीं मिला क्योंकि वह नेता किसी के सगे नहीं है, तो मेरी अपील है कि इस बार आप अपने आप को वोट दो और अपनी जनता की सरकार बनाओ।

also read: बृजराज सोलंकी ने BJP प्रशासन पर लगाया AAP कार्यक्रम रोकने…

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब में भी जनता की सरकार बनी है। और आम आदमी पार्टी कोई आम पार्टी नहीं है, आम आदमी पार्टी एक आंदोलन का नाम है, आम आदमी पार्टी इस देश को तरक्की देने का नाम है। भगवंत मान कोई नेता नहीं है वह एक किसान के बेटे हैं, मेरे पिताजी, इसुदान गढवी के पिताजी या गोपाल इटालिया के पिताजी कोई नेता नहीं थे। हम सारे लोग आपके बच्चे हैं, हम आम लोग हैं। पंजाब में हमारे 96 MLA हैं, उसमें से 80 से ज्यादा पहली बार विधायक बने हैं और यह सारे आम परिवार के लड़के लड़कियां हैं। यहां पर विधायक का बेटा विधायक बनता है और विधायक की बीवी भी विधायक बनती है, तो भाजपा में भाजपा के नेताओं के बच्चों को ही टिकट मिलती है, क्या आपके बच्चों को टिकट मिलती है? आम आदमी पार्टी आपके बच्चों को टिकट देगी और आपकी सरकार बनाएगी।

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब और गुजरात दोनों किसानों की धरती है। पंजाब में किसानों के लिए काम होता है लेकिन गुजरात में तो मैंने सुना है कि रात को 2 – 3 बजे बिजली आती है। पंजाब में किसानों को सुबह के 10 बजे से शाम 6 बजे तक मुफ्त में बिजली दी जाती है। बिजली पहले नहीं आती थी लेकिन एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना इस वजह से पूरी सिस्टम बदल गई। पहले पंजाब में 20% जमीन को सिंचाई का पानी मिलता था जबकि हमारी सरकार आने के बाद पिछले 4 साल में हम पंजाब की 70% खेतों में सिंचाई का पानी पहुंच रहे है और अगले साल तक 90% खेतों को सिंचाई का पानी पहुंचने लगेगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पंजाबी अकेला ऐसा राज्य हैं जहां पर खेती की बिजली मुक्त कर दी गई है और यह काम भगवंत मान जी ने किया है। लेकिन गुजरात में 30 साल बाद भी मुफ्त बिजली नहीं है तो फिर किसानों को क्या मिला? यहां किसानों की बिजली मुफ्त नहीं है, क्योंकि यहां पर नेताओं की सरकार है, अमीरों की सरकार हैं,भाजपा की सरकार है। पंजाब की सरकार 24 घंटे लोगों के बारे में सोचती है क्योंकि वहां पर आम लोगों की सरकार है। पंजाब में हमारी AAP सरकार किसानों की सारी फसल खरीदती है और किसानों को शाम तक पैसा मिल जाता है। मैंने यहां पर अखबार में पढ़ा कि यहां किसानों को तीन-तीन महीने तक फसल के पैसे नहीं मिलते।

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैंने सुना है कि सौराष्ट्र में हर साल आम की खेती बर्बाद हो जाती है, लेकिन उनको मुआवजा नहीं दिया जाता क्योंकि उसकी कोई पॉलिसी ही नहीं है। आज यहां पर पूरा किसान समाज इको जोन के कानून से परेशान है। क्या इको जोन का कानून खत्म होना चाहिए? वन विभाग वाले लोग किसानों को परेशान करते हैं या नहीं करते? यह इसलिए परेशान करते हैं क्योंकि आपने नेताओं को अब तक वोट दिया था लेकिन मेरी आपसे अपील है कि अब गुजरात में आप अपनी सरकार बनाओ, फिर पंजाब में जैसे किसानों के लिए काम होता है वैसा ही काम गुजरात में भी होगा। पिछली बार अपने 48 में से 40 सीटें भाजपा को दी और चार सीटें आम आदमी पार्टी को दी और हम इन चार सीटों के लिए आप लोगों के शुक्रगुजार हैं। आज भाजपा के लोग आपको डंडे मारते हैं तो आपको बचाने के लिए, हमारे लोग डंडे खाने के लिए आगे आते हैं ,जेल जाने के लिए हमारे नेता आगे आते हैं। आपने जिनको 40 सीटें दी वह आपको डंडे मारते हैं और जिन्होंने चार सीटें हासिल की वह आपके लिए अपनी छाती पर डंडे खाकर जेल जाते हैं। चैतर वसावा जेल गए थे, प्रवीण राम को जेल में डाला था और ऐसे पता नहीं कितने हमारे नेताओं को जेल में डाल रहे हैं, लेकिन हम जेल से डरने वाले हैं नहीं। जब मुझे जेल में डाल दिया तब मैं नहीं डरा, तो उसी तरह हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता इनकी जेल से नहीं डरता। आपने हमें चार सीटें दी फिर भी हम आपके लिए लड़ रहे हैं तो जरा सोचो कि अगर आपने हमारी सरकार बनाई तो हम कितना कुछ करेंगे, गुजरात का नक्शा बदल जाएगा।

आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, पंजाब में हम इतना अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि वहां पर एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होता। आप सबको जान कर ताज्जुब होगा कि आज सुबह मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब ने अपनी ही पार्टी के एक विधायक को जेल में डाला क्योंकि वह भ्रष्टाचार कर रहा था। दूसरी पार्टी में अगर कोई विधायक भ्रष्टाचार करता है तो मुख्यमंत्री अपना हिस्सा मांगता है। पंजाब में हमने भ्रष्टाचार जड़ से खत्म कर दिया है और जनता का एक-एक पैसा जनता पर ही खर्च होता है। पंजाब में कुछ लोगों ने मान साहब को कहा कि सीटी स्कैन, कैंसर जैसे बड़े इलाज में लाखों खर्च होता है और गरीबों के पास पैसा नहीं होता, तो यह सुनकर भगवंत मान साहब ने कहा कि वह ऐसी व्यवस्था करेंगे जहां पर मुख्यमंत्री का इलाज होता है वहीं पर गरीब आदमी का भी फ्री में इलाज होगा। और आज हमने पंजाब में हर परिवार का 10 लाख का इंश्योरेंस करवा दिया है। जहां पर करोड़पति इलाज करवाते हैं वैसे फाइव स्टार अस्पतालों में भी अब गरीब किसान अपना 10 लाख तक का इलाज बिना पैसे दिए करवा सकता है। गुजरात में भी ऐसी व्यवस्था हम बनाएंगे जब आप अपनी सरकार बनाएंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने देश का बंटाधार कर दिया है तो इनको उखाड़ कर फेंकना पड़ेगा। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई तो जहां पर अमित शाह अपना इलाज करवाते हैं वहां पर आम लोगों का भी इलाज हम कराएंगे और आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। दूसरी पार्टी वाले मुझे गाली देते हैं लेकिन मैं यहां पर किसी को गाली नहीं देता क्योंकि मैं सिर्फ जनता की बात करने आया हूं, मैं गुजरात की तरक्की की बात करता हूं, आपके बच्चों की बात करता हूं। पंजाब में हर महिला को हर महीने हजार रुपए मिलेंगे। अगर एक घर में 18 साल से ऊपर की तीन महिलाएं हैं तो उसे घर में हम ₹3000 हर महीने देंगे। तो गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बना तो गुजरात की भी हर 18 साल के ऊपर की महिलाओं को भी हर महीने हम ₹1000 देंगे।

अंत में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने कहा कि, अभी गुजरात में जिला परिषद के चुनाव होने वाले हैं, तो हम इस चुनाव में आपके बच्चों को यानी कि आम लोगों के बच्चों को टिकट देंगे। यहां पर हमारी पार्टी के बैठे पदाधिकारी के भाई को या बच्चों को हम टिकट नहीं देंगे।आप लोग टिकट के लिए अप्लाई करो, हम आपके बच्चों को टिकट देंगे, आम आदमी पार्टी आपको चलानी है, आम आदमी पार्टी का नेता आपको बनना है और आपको अपनी सरकार बनानी है। जिला परिषद के चुनाव एक तरीके से सेमीफाइनल है। अगले डेढ़ दो साल के बाद जब विधानसभा का चुनाव है तो उससे पहले जिला परिषद के स्थानीय चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी वोट देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। आपको और आपके बच्चों को पंचायत और नगर पालिका में भेजना है और इसी तरह से हमें सबको मिलकर गुजरात को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है।

अमरेली में सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जी, जिन्होंने आम लोगों के लिए आम आदमी पार्टी बनाई, आम लोगों की भलाई के लिए यह पार्टी बनाई थी। और यह पार्टी इतनी तेजी से देश में फैली कि आज मात्र दस-बारह साल में ही नेशनल पार्टी बन गई है, क्योंकि इसमें आम लोग आते हैं और आम लोगों की भलाई के लिए कानून बनाए जाते हैं। जैसा कि मुझसे पहले गोपाल इटालिया ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब सरकारी स्कूल बहुत अच्छे हो गए थे, मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त दवाइयां और इलाज मिलता था, गरीबों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों की जिंदगी में सुधार आया था और लोगों को रोजगार मिल रहा था। इसके बाद जब भाजपा की सरकार आई तो सब कुछ बंद कर दिया गया और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया। जो प्राइवेट स्कूल अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते समय फीस नहीं बढ़ा पाते थे, आज वही मनमानी कर रहे हैं। पंजाब में हमारी सरकार चल रही है। यहां बैठी माताएं और बहनें हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके बिना घर नहीं चल सकता तो देश भी नहीं चल सकता। अगर मां और बहनों का आशीर्वाद मिल जाए तो इंसान कोई भी मंजिल हासिल कर सकता है। पंजाब में हम हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का कार्ड बना रहे हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति पैसे की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। अब पंजाब में किसी के पिता, भाई, बहन या बच्चे को इलाज इसलिए नहीं रुकेगा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। हमने हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित किया है। हमने यह भी गारंटी दी है कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह। एक घर में चाहे तीन या चार महिलाएं हों, सभी को यह सहायता मिलेगी। यह महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कहा कि आने वाले चुनाव में जनता को यह याद रखना होगा कि 30 वर्षों से भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर जनता को लूटा है। अब आम आदमी पार्टी एक नया विकल्प बनकर सामने आई है। उन्होंने अपील की कि झाड़ू चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर इस 30 साल की गंदगी को साफ करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम का बटन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि आपके और आपके परिवार के भविष्य का बटन है। सही बटन दबाने से आपकी किस्मत बदल सकती है। भगवंत मान ने गुजरात के मॉडल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में कई जगह समस्याएं हैं, किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिलता, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ता है और वे कठिन परिस्थितियों में आ जाते हैं। इसके विपरीत पंजाब में किसानों को एमएसपी पर फसल का पैसा समय पर उनके खाते में मिल जाता है। उन्होंने कहा कि किसान को ‘अन्नदाता’ कहा जाता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है..? कर्ज और परेशानी। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता किसानों के पक्ष में बोलते हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल जैसे नेता जनता के बीच आ चुके हैं, जो ईमानदार राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली सत्ता उन्हीं की होती है जो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाली राजनीति से दूर रहें और शिक्षा व विकास को वोट दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों की शिक्षा सुधारने आई है, ताकि वे आगे चलकर अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें और गरीबी खत्म हो सके। अंत में उन्होंने कहा कि देश किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 140 करोड़ लोगों का है। यह युवाओं, बुजुर्गों, माताओं और बहनों का देश है। इसलिए आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को जिताकर एक नया और बेहतर भविष्य बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात, पंजाब और पूरा देश आगे बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने सभा में उपस्थित हजारों लोगों के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि आने वाले चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि हम सभी लोगों के अस्तित्व की लड़ाई है, इसलिए सभी जाति-धर्म के भेदभाव भूलकर एक होना पड़ेगा। अमरेली में कई किसान मुझसे मिलने आए और उन्होंने कहा कि उनसे जो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी गई थी, उसका पैसा अभी तक नहीं मिला है। हमारी सरकार में हम नियम लाएंगे कि किसान 300 मन मूंगफली उगाएगा तो सरकार 300 मन मूंगफली खरीदेगी। किसानों ने बताया कि पिछली बार उनसे 200 मन मूंगफली खरीदी गई थी, जिसके कारण किसानों ने 2024 में भरपूर भाजपा को वोट दिया, लेकिन बाद में सरकार ने केवल 125 मन मूंगफली खरीदी। अब यदि आने वाले तालुका पंचायत – जिला पंचायत चुनाव में किसान भाजपा का बटन दबाएंगे तो अगली बार जो मूंगफली बोएंगे, उसमें से केवल 40 मन ही खरीदी जाएगी। अब किसानों और हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, कलेक्टर अपने बेटे को कलेक्टर बनाना चाहता है, डॉक्टर अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता है, लेकिन आज किसान अपने बेटे को किसान नहीं बनाना चाहता। किसान बड़े पैमाने पर प्याज की खेती करता है और यदि सरकार प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दे और फिर भी किसान भाजपा को वोट दे तो इसमें गलती किसकी है? गलती हमारी ही मानी जाएगी, और इसलिए हम किसानों को जागरूक करने आए हैं।

आम आदमी पार्टी के विसावदर के विधायक गोपाल इटालिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी तालुका और जिला पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अब जनता के लिए सोचने का समय आ गया है कि वर्षों से एक ही पार्टी को वोट देने के बावजूद आम लोगों को आज भी छोटी-छोटी बातों के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, हाथ जोड़ने पड़ते हैं, पैसे देने पड़ते हैं और धमकियां सहनी पड़ती हैं, इससे स्पष्ट है कि सरकार लोगों की मूलभूत समस्याओं को हल करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि वे और आम आदमी पार्टी के अन्य नेता जनता के बीच इस बदलाव के लिए आए हैं क्योंकि तीस साल से भाजपा को वोट देने के बावजूद लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। विधानसभा के हाल ही में हुए सत्र का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार में कोई गंभीरता नहीं है और विधायक केवल नेताओं की तारीफ में लगे रहते हैं। किसानों को खेत तक पहुंचने के रास्ते का सवाल हो या फसल बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी, गुजरात आज भी पीछे है और सरकार चाहे तो तुरंत समाधान ला सकती है, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी है। गोपाल इटालिया ने आरोप लगाया कि सरकार ‘वोट तो मिल ही जाते हैं’ जैसी मानसिकता के साथ काम कर रही है, जबकि आम आदमी, किसान और मजदूर के लिए कोई संवेदना नहीं है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों को सीधी आर्थिक सहायता और हिस्सेदारी खेती करने वालों को भी मदद जैसी योजनाएं लागू की गई हैं, जो लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी को समर्थन दें और एक जिम्मेदार, पारदर्शी और जनहितकारी सरकार बनाने में भागीदार बनें।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीस साल से गुजरात में सत्ता में रही सरकार जनता का विश्वास जीतने के बावजूद राज्य के युवाओं, किसानों, पशुपालकों और छोटे-बड़े व्यापारियों के मुद्दों का उचित समाधान करने में असफल रही है और विकास के नाम पर केवल लूट और भ्रष्टाचार ही बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज राज्य को एक ईमानदार और वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति की जरूरत है, जो लोगों के भविष्य का निर्माण कर सके, और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आम आदमी पार्टी तैयार है। मनोज सोरठिया ने जोर देकर कहा कि गुजरात की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा ही एकमात्र विकल्प नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी के रूप में नया नेतृत्व अरविंद केजरीवाल, ईसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया जैसे नेता विश्वास के साथ आगे आए हैं। उन्होंने राज्य में बढ़ते अत्याचार, महिलाओं की सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता के नशे में लोगों की सुरक्षा और सम्मान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से आने वाले स्थानीय स्वराज चुनाव में सक्रिय भाग लेने और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की और कहा कि यह चुनाव गुजरात में बदलाव की शुरुआत साबित होगा, जिसमें एक-एक वोट के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर पारदर्शी और जवाबदेह शासन स्थापित किया जाएगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा