AAP विधायक चैतार वसावा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पांच विधायकों के पत्र को लेकर घेरा

by Neha
AAP विधायक चैतार वसावा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पांच विधायकों के पत्र को लेकर घेरा

सूरत में जनसभा को संबोधित करते हुए AAP विधायक चैतार वसावा ने वडोदरा के भाजपा के पांच विधायकों के पत्र के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला किया। उन्होंने 30 वर्षों से सत्ता में रही भाजपा पर जनता को डराने और दबाने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी द्वारा सूरत में आयोजित जनसभा में विधायक चैतार वसावा ने वडोदरा के भाजपा के पाँच विधायकों के पत्र के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। सभा को संबोधित करते हुए चैतार वसावा ने कहा कि वडोदरा जिले के भाजपा के पाँच विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है पिछले 30 वर्षों से तालुका-जिला पंचायत से लेकर महानगरपालिका, गुजरात सरकार और केंद्र सरकार तक भाजपा की ही सरकार है, फिर भी सत्ताधारी पार्टी के विधायक होने के बावजूद कलेक्टर, जिला विकास अधिकारी, कमिश्नर और एसपी जैसे अधिकारी उनकी बात तक नहीं सुनते।

also read: गुजरात: आम आदमी पार्टी ने वापी में आयोजित की परिवर्तन…

विधायक चैतार वसावा ने आगे कहा कि जरा सोचिए, जो पार्टी 30 वर्षों से लगातार सत्ता में है, उसके अपने विधायकों की कोई नहीं सुन रहा, तो आप-हम जैसे आम नागरिकों की हालत क्या होती होगी? 30 वर्षों के शासन में भाजपा ने केवल डर का माहौल पैदा किया है। भाजपा से कोई सवाल नहीं पूछ सकता। कुछ दिन पहले अंकलाव में एक किसान ने वहाँ के सरपंच के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत की, तो उस किसान को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र शिक्षा का अधिकार मांगता है, कोई युवा रोजगार मांगता है, कोई स्वास्थ्य सुविधा की मांग करता है, कोई पीने के शुद्ध पानी या बिजली के लिए आवेदन करता है, तो भाजपा के नेता उन्हें डराते-धमकाते हैं। पुलिस का दुरुपयोग कर छापे डलवाए जाते हैं, झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं और जनता को दबाने का काम किया जाता है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”