Aadhaar Update: UIDAI ने Aadhaar Mobile App में नया फीचर जोड़ा है, जिससे मोबाइल नंबर और ईमेल घर बैठे अपडेट किए जा सकते हैं। जानें आसान तरीका और 75 रुपये फीस की जानकारी।
Aadhaar Update: UIDAI ने आधार यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब Aadhaar Mobile App के जरिए लोग घर बैठे ही अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।
UIDAI ने ऐप में किए नए बदलाव
UIDAI ने अपने नए Aadhaar Mobile App में कई डिजिटल सुविधाएं जोड़ी हैं, जिससे आधार से जुड़ी सेवाएं पहले से ज्यादा आसान हो गई हैं। ऐप का इंटरफेस भी अपडेट किया गया है, हालांकि कुछ यूजर्स को नए फीचर्स ढूंढने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
also read: Vivo Y500 4G लॉन्च: 8,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM…
अब आसानी से ईमेल आईडी अपडेट करें
यूजर्स अब ऐप के जरिए अपना ईमेल आईडी जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा Android और iPhone दोनों पर उपलब्ध है।
ईमेल अपडेट करने का तरीका:
- Aadhaar Mobile App खोलें
- “Services” सेक्शन में जाएं
- “Email Address Update” विकल्प चुनें
- “Continue to update email address” पर क्लिक करें
- नया ईमेल दर्ज करें और वेरिफिकेशन पूरा करें
फिलहाल यह सुविधा सीमित समय के लिए बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है।
मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया
मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया भी पहले की तरह आसान है:
- Aadhaar Mobile App ओपन करें
- “Services” टैब में जाएं
- “Mobile Number Update” विकल्प चुनें
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें
- OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें
- आगे दिए गए ऑथेंटिकेशन स्टेप्स फॉलो करें
- रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद UIDAI को भेज दी जाएगी
लगेगी 75 रुपये फीस
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए 75 रुपये फीस देनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। यूजर्स ऐप के जरिए अपने अपडेट का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं।