आम आदमी पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं सहित कई मुद्दों को लेकर चुनावी मैदा
पूरे गुजरात में स्थानीय स्वराज्य के सामान्य तथा उपचुनाव अक्टूबर महीने में होने जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर इन चुनावों में उतरी है। आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन तथा अभियान को गति देने के लिए आज स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने कुल 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया, विधायक चैतर वसावा, विधायक हेमंत खवा, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया, फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पायल साकरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष युवराजसिंह जाडेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्वेल वसरा का नाम स्टार प्रचारक के तौर पर घोषित किया गया है।
also read: इसुदान गढ़वी: किसान आपको गांव में घुसने नहीं देते थे…
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी देसाई, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशदान गढ़वी, जयंतिभाई परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कायनात अंसारी आथा, राजकरण ठाकोर, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम दवे, प्रदेश संगठन मंत्री तथा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट, प्रदेश संगठन मंत्री तथा नर्मदा जिला अध्यक्ष निरंजन वसावा, तेजस गाजीपरा और प्रदेश संगठन मंत्री जयदीपसिंह चौहान का नाम स्टार प्रचारक के तौर पर घोषित किया गया है। इस तरह आम आदमी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों के नाम घोषित किए हैं और ये सभी स्टार प्रचारक अब गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सामान्य तथा उपचुनाव में सभाएं करेंगे, लोगों के लिए आवाज उठाएंगे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। आम आदमी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग, वंचित, शोषित वर्ग के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मैदान में उतरी है और आगामी समय में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके जनहित के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।