शिक्षा को लेकर राजनीति: भाजपा को मेरी चुनौती है कि आप 30 साल के शासन के गुजरात के सरकारी स्कूल दिखाइए, हम साढ़े चार साल के शासन के पंजाब के स्कूल दिखाएंगे: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए बताया कि, आजकल भाजपा वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। 30 साल से आपकी गुजरात में सरकार है और 4.5 साल से हमारी पंजाब में सरकार है। मैं पंजाब के 1000 स्कूलों की लिस्ट देता हूं, आप गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दीजिए। हम सभी, आप भी आइए और हम भी आते हैं। आपके गुजरात के 1000 स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और साथ मिलकर पंजाब के 1000 स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। कौन से स्कूल अच्छे हैं? सभी मीडिया को साथ लेकर जाएंगे। भाजपा वाले भी आएं और हम भी आएं, दोनों राज्यों के स्कूलों का निरीक्षण करें। CJP ने भाजपा शासित राज्यों में जब स्कूलों का निरीक्षण करना शुरू किया, तब उनके स्कूलों की जो खराब स्थिति है वह सामने आ रही है। तो उन्होंने अपने स्कूलों को तो सुधारा नहीं, बल्कि पंजाब के स्कूलों को बदनाम करना शुरू कर दिया। मात्र 4.5 साल के अंदर हमने पंजाब के स्कूलों को इतना शानदार बना दिया है। पंजाब में लगभग 19,700 स्कूल हैं, जिनमें से केवल 500 स्कूल ही बाकी रह गए हैं। बाकी 19,200 स्कूलों को हमने बहुत ही उत्कृष्ट बना दिया है। उन 500 स्कूलों में भी काम चल रहा है और वे भी अगले 1.5-2 साल में सुधर जाएंगे। भाजपा वालों को मैं बता दूं कि आज पंजाब सरकारी स्कूलों की शिक्षा में पूरे देश में नंबर वन पर है। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह आपकी केंद्र सरकार के नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है। केरला को भी पीछे छोड़ दिया है। 2022 में जब हमारी सरकार बनी थी, तब पंजाब 28वें स्थान पर था और 4.5 साल में आज पंजाब पूरे देश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा में नंबर वन पोजिशन पर है।
शिक्षा को लेकर राजनीति: नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब शिक्षा में नंबर वन: केजरीवाल
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, ये लोग क्या कर रहे हैं? 2018 का एक पुराना वीडियो निकाला और उसे चलाने लगे, उस समय स्कूल खराब था। 2018 के वीडियो को चलाकर कहने लगे कि “देखो आम आदमी पार्टी का स्कूल कितना खराब है।” उस समय कांग्रेस की सरकार थी और 2017 तक भाजपा वालों की सरकार थी, आपने उन स्कूलों की ऐसी हालत कर रखी थी। हमने उन स्कूलों को शानदार बना दिया है। हमारी नीयत साफ है। अभी हाल ही में रतन ढिल्लों नाम के अकाली दल के एक समर्थक ने स्कूलों के बारे में एक ट्वीट किया था। हमारे शिक्षा मंत्री ने उन्हें तुरंत बुलाया और उस स्कूल के लिए ग्रांट जारी कर दी, जिससे रतन ढिल्लों ने खुद ट्वीट करके हमारे शिक्षा मंत्री और हमारी सरकार की तारीफ की। हमारी नीयत साफ है, हम व्यवस्था को सुधारना चाहते हैं। आप हमारी सही गलती बताइए, हम उसे ठीक करेंगे, लेकिन गलत तरीके से पंजाब के लोगों को बदनाम न करें। पंजाब के स्कूल केवल हमने नहीं सुधारे, पंजाब के स्कूल पंजाब के लोगों, शिक्षकों, प्रिंसिपल, अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर सुधारे हैं। उन्हें बदनाम करने का प्रयास न करें। पुराने वीडियो डालकर, AI से एडिटिंग करके या फेक फोटो और तस्वीरें डालकर स्कूलों को बदनाम करने की कोशिश न करें। बहुत ही मुश्किल से पंजाब के स्कूलों को सुधारा है और अगर हिम्मत है तो भाजपा वाले इस चुनौती को स्वीकार करें। 1000 स्कूल आप दिखाइए, 1000 स्कूल हम पंजाब के दिखाते हैं और संयुक्त निरीक्षण पूरा देश देखेगा कि गुजरात में 30 साल की सरकार अच्छी है या पंजाब में 4.5 साल की आम आदमी पार्टी की सरकार अच्छी है।