Thursday, August 6, 2026

Lock Upp 2: एविक्शन के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोले राज, बोले- इमोशनल साइड दिखाना नहीं चाहता था

by Neha
Lock Upp 2: एविक्शन के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोले राज, बोले- इमोशनल साइड दिखाना नहीं चाहता था

Lock Upp 2 से बाहर होने के बाद हर्षद चोपड़ा ने अपनी जर्नी और शिवांगी जोशी को सपोर्ट करने की वजह बताई। जानें एक्टर ने क्या कहा।

Lock Upp 2: रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ चुका है। शो के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा ने अचानक फिनाले की रेस से बाहर होने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया था। हर्षद ने अपनी जगह शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बनने का मौका दिया, जिसके बाद उनकी जमकर चर्चा हुई।

अब शो से बाहर आने के बाद हर्षद चोपड़ा ने अपनी जर्नी और एविक्शन को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शो में उनका मकसद किसी तरह का गेम खेलने के बजाय खुद की तरह रहना था।

also read: Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला एग्जिट, शिवांगी…

हर्षद चोपड़ा ने बताया अपना गेम प्लान

तेजस्वी प्रकाश के साथ बातचीत में हर्षद ने कहा कि उन्होंने शो में किसी रणनीति के साथ एंट्री नहीं की थी। उनके लिए यह जरूरी था कि वह कैमरे के सामने वैसे ही रहें जैसे वह असल जिंदगी में हैं।

हर्षद ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। हालांकि, वह अपनी भावनाओं को ज्यादा सामने नहीं लाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उनका इमोशनल पक्ष ऐसी चीज थी जिसे वह शो में दिखाने से बचना चाहते थे।

शिवांगी जोशी के लिए बने सपोर्ट सिस्टम

बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने हर्षद से कहा कि शो में कई बार ऐसा लगा कि वह अपना गेम खेलने के बजाय शिवांगी जोशी के लिए एक मजबूत सहारा बन गए थे।

इस पर हर्षद ने बताया कि वह और शिवांगी पहले से अच्छे दोस्त हैं। जब शो में 15-16 कंटेस्टेंट्स के बीच मुश्किल परिस्थितियां थीं और खाने जैसी चीजों की कमी थी, तब हालात ऐसे बन गए कि दोनों ने आगे की रणनीति से ज्यादा एक-दूसरे का साथ देने पर ध्यान दिया।

शो में हर्षद ने शेयर की अपनी जिंदगी की बातें

‘लॉक अप 2’ की शुरुआत के दौरान हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव भी साझा किए थे, जिनके बारे में उन्होंने पहले ज्यादा बात नहीं की थी।

उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में आने के शुरुआती दौर में वह काफी खुलकर लोगों से मिलते-जुलते थे, लेकिन साल 2010 में उनकी जिंदगी में कुछ घटनाएं हुईं, जिसके बाद वह निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए। हर्षद ने शो में अपने बचपन से जुड़ी एक दर्दनाक घटना का भी जिक्र किया था, जिसने उनके व्यक्तित्व और सोच को काफी प्रभावित किया।

Lock Upp 2 के फिनाले में पहुंच चुके हैं 5 कंटेस्टेंट

‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को होने जा रहा है। शो में अब टॉप-5 फाइनलिस्ट पहुंच चुके हैं। इनमें शिवांगी जोशी, राम कपूर, शिल्पा शिंदे, श्रेया कालरा और योगेश रावत शामिल हैं।

फिनाले में विनर के नाम का ऐलान किया जाएगा और विजेता को 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज मिलने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी किस कंटेस्टेंट के हाथ लगती है।

You may also like

श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल देवोलीना पर टूटा दुखों का पहाड़, बाढ़ में डूबा नानी-मौसी का घर – ‘मैं हेल्पलेस हूं’ कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’? जानें एक्ट्रेस का खुलासा