आने वाले समय में गुजरात की जनता AAP को मजबूत विकल्प के रूप में स्वीकार करेगी, यह तय है: मनोज सोरठिया
आज आम आदमी पार्टी के लिए और गुजरात की जनता के लिए बहुत खुशी का दिन है क्योंकि स्थानीय स्वराज के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने बताया कि, आज मैं गुजरात की जनता को एक बार फिर बधाई देना चाहता हूं क्योंकि आप सभी जानते हैं कि गुजरात में स्थानीय स्वराज की 8 सीटों पर उपचुनाव हुए और इन 8 में से 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई है। बिलोठी तालुका पंचायत की सीट पर आम आदमी पार्टी जीती है। इसके अलावा देवगढ़ बारिया की नगरपालिका में आम आदमी पार्टी के 2 उम्मीदवार निर्वाचित होकर आए हैं। अन्य सीटों पर आम आदमी पार्टी बहुत ही कम अंतर से हारी है। यह इस बात का प्रमाण है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी अब लोगों की पसंदीदा पार्टी बन रही है।
also read: शिक्षा मंत्रालय के परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में गुजरात…
आगे आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने बताया कि, आम आदमी पार्टी लगातार लोगों के मुद्दे उठा रही है और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है। आने वाले समय में गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में स्वीकार करेगी, यह तय है। गुजरात के ऐसे लोग जो आम आदमी पार्टी से प्यार करते हैं और आम आदमी पार्टी के समर्थक हैं और जो चाहते हैं कि गुजरात में एक वैकल्पिक राजनीति की जीत हो और एक वैकल्पिक राजनीति आए और उसके सामने तानाशाही व्यवस्था है, वह हारे, ऐसा चाहने वाले सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और विजेता उम्मीदवारों को मैं बधाई देता हूं। साथ ही जिन सभी उम्मीदवारों ने मजबूती से चुनाव लड़ा है, उन सभी को भी मैं बधाई देता हूं।