Friday, July 31, 2026

RCB ने रचा नया इतिहास, 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली बनी पहली क्रिकेट टीम

by Neha
RCB ने रचा नया इतिहास, 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली बनी पहली क्रिकेट टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ब्रांड वैल्यू के मामले में इतिहास रच दिया है। RCB 312 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू के साथ 300 मिलियन डॉलर पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बन गई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्रिकेट के मैदान के बाद अब बिजनेस की दुनिया में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इस फ्रेंचाइजी ने ब्रांड वैल्यू के मामले में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 300 मिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है।

2026 की ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, RCB दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है जिसकी ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा पहुंची है। रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मौजूदा ब्रांड वैल्यू 312 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 2,985 करोड़ रुपये आंकी गई है।

लगातार खिताब जीतने के बाद RCB का बढ़ा दबदबा

RCB ने आईपीएल के पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में खिताबी जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है। टीम लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी फ्रेंचाइजी बनी है। इससे पहले लंबे समय तक खिताब का इंतजार करने वाली RCB ने अब मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल टीम की लोकप्रियता, डिजिटल पहुंच और व्यावसायिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

IPL की बिजनेस वैल्यू में भी हुआ इजाफा

होलिहान लोकी (Houlihan Lokey) की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। लीग की एंटरप्राइज वैल्यू 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

वहीं, आईपीएल की स्टैंड-अलोन ब्रांड वैल्यू में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब 4.3 अरब डॉलर हो गई है। पिछले तीन वर्षों में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में लगभग 1.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

also read: 139 मैचों के बाद कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, इंग्लैंड वनडे…

RCB की ब्रांड वैल्यू में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले साल RCB की ब्रांड वैल्यू 269 मिलियन डॉलर थी, जो एक साल में 16 प्रतिशत बढ़कर 312 मिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही RCB लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली आईपीएल टीम बनी हुई है।

ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

KKR और CSK भी टॉप ब्रांड वैल्यू वाली टीमों में शामिल

इस सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 245 मिलियन डॉलर है। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे नंबर पर है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर IPL की बढ़ी पहुंच

डिजिटल दर्शकों के मामले में भी आईपीएल का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। जियोहॉटस्टार के आंकड़ों के अनुसार, आईपीएल 2026 करीब 1.06 अरब स्क्रीन तक पहुंचा। कुल व्यूअरशिप में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि, पारंपरिक टीवी रेटिंग में 18.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल की लोकप्रियता लगातार मजबूत बनी हुई है।

RCB की बढ़ती ब्रांड वैल्यू यह साबित करती है कि आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक बड़ा वैश्विक स्पोर्ट्स बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है।

You may also like

कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’? जानें एक्ट्रेस का खुलासा ‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’ घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच ‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप