Tuesday, July 28, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे सिद्ध बाबा खाकनाथ धाम, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लिया आशीर्वाद

by Neha
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे सिद्ध बाबा खाकनाथ धाम, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद के उझाना स्थित सिद्ध बाबा खाकनाथ धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेकर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उझाना स्थित श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाकनाथ जी के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन धाम में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने इसे केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक बताया।

600 वर्षों से समाज को दे रहा है धर्म और सेवा का संदेश से श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता आ रहा है। नाथ संप्रदाय में इस पवित्र धाम का विशेष महत्व है और इसकी गौरवशाली परंपरा समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिद्ध बाबा खाकनाथ जी का यह मठ लगभग 600 वर्षों से श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का संदेश देता आ रहा है। नाथ संप्रदाय में इस पवित्र धाम का विशेष महत्व है और इसकी गौरवशाली परंपरा समाज को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज में सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूज्य श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाकनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश और देश की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों का आशीर्वाद समाज में एकता, सद्भाव और विकास की भावना को निरंतर मजबूत करता रहेगा।

You may also like

‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा