Thursday, July 23, 2026

हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई विशेष नीति की तैयारी, पंचायत भूमि पर बड़ा कदम

by Neha
हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई विशेष नीति की तैयारी, पंचायत भूमि पर बड़ा कदम

हरियाणा सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लाएगी। पंचायत भूमि पर 800 एकड़ जमीन जैविक खेती के लिए दी जाएगी और किसानों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ वार्षिक सहायता मिलेगी।

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष नीति तैयार की जाएगी। इस नीति का उद्देश्य किसानों को रसायन-मुक्त और टिकाऊ खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।

राज्य सरकार के अनुसार, पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि पर प्राकृतिक और जैविक खेती को प्राथमिकता दी जाएगी। अगले वर्ष लागू होने वाली इस योजना के तहत कृषि विभाग के स्वामित्व वाली लगभग 800 एकड़ भूमि केवल उन्हीं किसानों को पट्टे पर दी जाएगी, जो कम से कम 10 वर्षों तक जैविक खेती करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

also read: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: हरियाणा में योग और आयुष…

जैविक किसानों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए APEDA से प्रमाणित किसानों को विशेष वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके तहत योग्य किसानों को 5 वर्षों तक प्रति वर्ष 10,000 रुपये प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रमाणन व्यवस्था को किया जाएगा मजबूत

जैविक खेती के प्रमाणीकरण के लिए हरियाणा राज्य बीज प्रमाणीकरण एजेंसी को मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे किसानों को प्रमाणन प्रक्रिया में आसानी और पारदर्शिता मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि क्षेत्र को पर्यावरण-अनुकूल बनाना और किसानों को लंबे समय तक स्थिर आय उपलब्ध कराना है।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज