BCCI ने IPL 2026 के आखिरी मैचों से पहले बड़ा फैसला लिया है। खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट चश्मों पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसे एंटी करप्शन नियमों के तहत लागू किया गया है।
IPL 2026 के समापन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट चश्मों (Smart Glasses) के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट द्वारा लिया गया है, जिसका उद्देश्य टूर्नामेंट में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
क्यों लगाया गया स्मार्ट चश्मों पर प्रतिबंध?
बीसीसीआई के अनुसार, स्मार्ट चश्मों में मोबाइल डेटा और वाई-फाई की सुविधा होती है, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल और मैसेजिंग जैसी सुविधाएं संभव हैं। इससे मैच के दौरान नियमों के उल्लंघन और गोपनीयता भंग होने का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से इसे एंटी करप्शन नियमों के तहत ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस की श्रेणी में रखा गया है।
also read: RR vs GT Qualifier 2: बारिश से मैच रद्द हुआ तो गुजरात…
खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सख्त निर्देश
बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को निर्देश जारी किए हैं कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैच के दिन पीएमओए (Players and Match Officials Area) में प्रवेश करने से पहले अपने स्मार्ट ग्लासेस, मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच सुरक्षा अधिकारियों के पास जमा करें। निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पहले भी सामने आए हैं नियम उल्लंघन के मामले
इस सीजन में पहले भी कई बार नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स के एक स्टाफ सदस्य पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई थी।