RR vs GT Qualifier 2 में अगर बारिश या किसी कारण से मैच रद्द होता है तो गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो जाएगा।
RR vs GT Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत मुल्लांपुर में होने वाली है। यह मुकाबला फाइनल में जगह बनाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
हालांकि अगर यह मैच किसी कारणवश, खासकर बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो गुजरात टाइटंस सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
पॉइंट्स टेबल के नियम के आधार पर मिलेगा फायदा
आईपीएल प्लेऑफ नियमों के अनुसार फाइनल को छोड़कर किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं होता। ऐसे में यदि कोई मैच बिना नतीजे के रद्द हो जाता है, तो लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
also read: आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 65 छक्कों के…
अंक तालिका में गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर थी। इसी वजह से रद्द होने की स्थिति में गुजरात को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।
फाइनल में कौन होगा मुकाबला?
क्वालीफायर 2 का विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
मुल्लांपुर का मौसम कैसा रहेगा?
29 मई को मुल्लांपुर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और मैच के समय मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।