माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘मां बहन’ 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। डार्क कॉमेडी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान माधुरी के जन्मदिन पर किया गया।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने जन्मदिन के खास मौके पर चर्चा में हैं। इसी अवसर पर उनकी आगामी फिल्म ‘मां बहन’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता
फिल्म ‘मां बहन’ एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज डेट की घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।
also read: UK Asian Film Festival 2026 में अनुपम खेर को बेस्ट…
नया टीजर: सस्पेंस और कॉमेडी का अनोखा मेल
फिल्म के नए टीजर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और एक अन्य किरदार को एक कंबल में लिपटी लाश को खींचते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वे इसे ठिकाने लगाने की कोशिश करते हैं, दरवाजे की घंटी बज जाती है और सभी चौंक जाते हैं। अंत में माधुरी का हल्के-फुल्के अंदाज में “चाय बनाएं?” कहना कहानी में मजेदार ट्विस्ट जोड़ देता है।
फिल्म में रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी
‘मां बहन’ की कहानी रेखा नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी रसोई में एक लाश मिलती है। इसके बाद वह अपनी दो बेटियों जया और सुषमा के साथ मिलकर इस राज को छुपाने की कोशिश करती है। जया जहां जिम्मेदार स्वभाव की है, वहीं सुषमा बेफिक्र और लापरवाह है। दोनों मिलकर पड़ोसियों से सच छुपाने के लिए झूठ और चालाकी का सहारा लेती हैं।
निर्देशन और निर्माण
इस फिल्म का निर्माण अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और ओपनिंग इमेज फिल्म्स के सहयोग से किया गया है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘जलसा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
वर्क फ्रंट
माधुरी दीक्षित पिछली बार ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार को काफी सराहना मिली। वहीं तृप्ति डिमरी को हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ (2026) में देखा गया था।