मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की अवधि 2027 तक बढ़ाई गई, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी (SLHPSC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
also read: विकसित भारत-2047 की दिशा में हरियाणा तेज़ी से आगे बढ़ेगा,…
करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की अवधि 2027 तक बढ़ी
बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा सरकार ने करनाल स्मार्ट सिटी परियोजना और उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) की समय-सीमा को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है। इसी तरह फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि भी 31 मार्च 2027 तक विस्तारित की गई है।
करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में एसएलएचपीएससी की बैठक में करनाल और फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बताया गया कि हरियाणा सरकार ने करनाल… pic.twitter.com/XiWVvJ1uRI
— DPR Haryana (@DiprHaryana) May 15, 2026
परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। अतिरिक्त समय मिलने से निर्माण कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा और शहरी विकास परियोजनाओं में सुधार आएगा।
संपत्तियों के सुचारू हस्तांतरण की तैयारी
बैठक में यह भी बताया गया कि परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद विकसित परिसंपत्तियों को संबंधित विभागों को सुचारू रूप से हस्तांतरित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनका प्रभावी उपयोग हो सके।