Tuesday, May 12, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिनाईं ग्रामीण विकास की उपलब्धियां, ‘रंगला पंजाब’ का विजन किया साझा

by Neha
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिनाईं ग्रामीण विकास की उपलब्धियां, ‘रंगला पंजाब’ का विजन किया साझा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण विकास की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। ₹2367 करोड़ के विकास कार्य, 3000 खेल मैदान, SHGs के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने और ‘रंगला पंजाब’ के विजन पर जोर।

चंडीगढ़ में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की उपलब्धियों को लेकर मीडिया से विस्तार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के गांवों को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार गांवों की तस्वीर बदलने के लिए लगातार बड़े और प्रभावी निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि ₹2367 करोड़ के विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, शामलात जमीनों से अवैध कब्जे हटाकर ₹1842 करोड़ की आमदनी सुनिश्चित की गई है, जो गांवों के विकास में उपयोग की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 3000 नए खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जबकि बच्चों के लिए गांवों में लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 58,303 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बढ़ावा दिया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

also read: हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के ग्रामीण विकास की बड़ी योजनाओं…

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत गांवों को सुरक्षित बनाने के लिए 12,000 से अधिक विलेज डिफेंस कमेटियों का गठन किया गया है। इसके अलावा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करते हुए 2,900 से ज्यादा पंचायतों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है, जो एक रिकॉर्ड उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि हर गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। उन्होंने दोहराया कि सरकार ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, जहां हर नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी