Friday, August 14, 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में AAP का मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, गायब हुए गैस सिलेंडर और स्मृति ईरानी का सिलेंडर डांस चर्चा में

by Neha
चंडीगढ़ सेक्टर-17 में AAP का मोदी सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, गायब हुए गैस सिलेंडर और स्मृति ईरानी का सिलेंडर डांस चर्चा में

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में आम आदमी पार्टी ने गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार पर प्रदर्शन किया। मोदी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ और जनता की नाराजगी।

“डबल इंजन” का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा की जा रही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर, आज आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया।

प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ा, जिन्होंने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

also read: AAP नेता अमन अरोड़ा कि कांग्रेस को चेतावनी: पंजाब और…

रसोई पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर रही है मोदी सरकार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा।

इस रोष प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी