गुजरात में लोकल बॉडी, तालुका-जिला पंचायत और म्युनिसिपल चुनाव 2026 में AAP आम आदमी को अवसर देकर चुनाव लड़ेगी। गोपाल राय ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया और रणनीति के बारे में जानकारी दी।
गुजरात में जल्द ही लोकल बॉडी, तालुका-जिला पंचायत और म्युनिसिपल चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) इन चुनावों को पूरी मजबूती और रणनीति के साथ लड़ने के लिए तैयार है।
also read: इसुदान गढ़वी का कच्छ में बड़ा हमला, पुलिस और भाजपा पर…
AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमेशा भाई-भतीजावाद और राजनीति से जुड़े संबंधों के आधार पर टिकट बांटे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव में आम जनता को अवसर देगी और योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात में जल्द ही लोकल बॉडी, तालुका-जिला पंचायत और म्युनिसिपल चुनाव होने हैं, इन सभी चुनावों को AAP पूरी मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है।
गुजरात में भाजप और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने हमेशा भाई-भतीजावाद के आधार पर ही टिकट बांटे हैं, लेकिन AAP इन चुनावों में आम आदमी को टिकट… https://t.co/AXIucw0eF2
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) March 16, 2026
गोपाल राय ने बताया कि इस चुनाव के लिए पार्टी की समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी 16 से 18 मार्च तक स्टेट इलेक्शन कमेटी सभी संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार और चर्चा करेगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
AAP का उद्देश्य है कि गुजरात के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर उम्मीदवार मैदान में उतरे और जनता तक सशक्त प्रतिनिधित्व पहुंचे।