Thursday, September 10, 2026

पीएम मोदी की रैली से पहले AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का सवाल: महिलाओं को ₹2500 देने की “मोदी गारंटी” का क्या हुआ?

by Neha
पीएम मोदी की रैली से पहले AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का सवाल: महिलाओं को ₹2500 देने की “मोदी गारंटी” का क्या हुआ?

AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि महिलाओं के ₹2500 देने का वादा पूरा नहीं हुआ, और रैली में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी वादों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि 8 मार्च 2025 से पहले दिल्ली की सभी महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 भेजे जाएंगे, जिसे “मोदी की गारंटी” बताया गया था।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब 8 मार्च 2026 आने वाला है, लेकिन महिलाओं के खातों में यह राशि नहीं पहुंची। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की दिल्ली के बुराड़ी में होने वाली रैली के दौरान इस मुद्दे पर उनसे जवाब मांगा जाएगा कि यह वादा अब तक क्यों पूरा नहीं हुआ।

रैली को लेकर भी लगाए आरोप

AAP नेता ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के एक साल के कामकाज से दिल्ली के लोग नाराज हैं, इसलिए रैली में स्वाभाविक रूप से भीड़ नहीं जुट रही है।

सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को बसों में भरकर लाने की तैयारी की जा रही है और सरकारी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

also read: दिल्ली की आर्थिक स्थिति पर सवाल: AAP विधायक सौरभ भारद्वाज…

सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को लेकर दावा

AAP नेता ने यह भी दावा किया कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को रैली में वर्दी पहनकर नहीं बल्कि साधारण कपड़ों में आने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब सरकार से अपने वादों का हिसाब मांग रही है। इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

You may also like

आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’ मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल