Saturday, August 15, 2026

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मानित किया

by Neha
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लाइंड वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का जनसेवा सदन में स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। बेटियों के साहस, संकल्प और खेल में उपलब्धियों पर गर्व।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जनसेवा सदन में ब्लाइंड वुमेन्स T20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बेटियों की संकल्प, साहस और आत्मविश्वास की सराहना की गई। उनकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का कारण हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मजबूत इरादों और मेहनत के सामने कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। इनके प्रदर्शन ने साबित किया कि प्रतिभा और परिश्रम ही किसी की असली पहचान बनाते हैं।

also read: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “शक्ति संवाद” कार्यक्रम में…

भविष्य के लिए शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने टीम की बेटियों को भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करने और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी आगे बढ़ते रहें, नए कीर्तिमान स्थापित करें और खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें।

टीम के कोच और एसोसिएशन के सदस्य

इस अवसर पर टीम के कोच और ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का योगदान खिलाड़ियों की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी