Friday, August 14, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष से की महत्वपूर्ण बैठक

by Neha
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा: केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष से की महत्वपूर्ण बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की, जयपुर रिंग रोड, भिवाड़ी जलभराव और यमुना जल समझौते पर की चर्चा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अचानक दिल्ली का दौरा किया और यहाँ केन्द्रीय मंत्रियों के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे हैं, और इसे संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों से हुई चर्चा

दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में जयपुर की उत्तरी रिंग रोड परियोजना, जयपुर-अमृतसर और जामनगर कॉरिडोर के क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई। इसके साथ ही राजस्थान में चल रही विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन भी किया गया।

also read: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू, उप…

भिवाड़ी में जल भराव समस्या पर फोकस

बैठक में भिवाड़ी में जल भराव की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए CETP का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही STP का निर्माण भी शुरू किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्री से महत्वपूर्ण बैठक

सीएम भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान यमुना जल समझौते के तहत जल प्रबंधन, अग्रिम कार्य योजनाएं, पेयजल परियोजनाएं और अन्य जल-संबंधी परियोजनाओं पर सार्थक बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र सरकार समान रूप से जल संसाधन प्रबंधन और आधारभूत संरचना परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रही हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी