Saturday, August 15, 2026

माही विज ने जय संग तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना, कहा- इसे गंदा बनाना बंद करो

by Neha
माही विज ने जय संग तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना, कहा- इसे गंदा बनाना बंद करो

माही विज ने जय भानुशाली के साथ तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना, कहा- इसे गंदा बनाना बंद करो। जानें दोनों के 14 साल की शादी के बाद अलग होने की कहानी।

बॉलीवुड अभिनेत्री माही विज ने अपने एक्स हसबैंड जय भानुशाली के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर मीडिया को कड़ा संदेश दिया है। हाल ही में 14 साल की शादी के बाद दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इसके तुरंत बाद माही ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ क्रिप्टिक नोट्स शेयर किए थे, जिससे फैंस ने अनुमान लगाया कि यह संदेश जय के लिए था। हालांकि, माही ने अब स्पष्ट किया कि उनका संदेश मीडिया के लिए था, न कि जय के लिए।

जय संग तस्वीर के जरिए किया बयान

माही ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “हां, ये हम हैं। लाइक्स और कमेंट्स के लिए मीडिया किसी भी हद तक गिर सकता है। मेरी स्टोरीज जय के लिए नहीं हैं। इसे गंदा मत बनाओ, ठीक वैसे ही जैसे तुम्हारा जर्नलिज्म है।”

माही विज ने जय संग तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना, कहा- इसे गंदा बनाना बंद करो

उन्होंने आगे कहा, “चलो लोगों के बीबीएस से निकलकर कुछ तो मिल रहा मीडिया को पोस्ट करने के लिए। क्रिप्टिक पोस्ट, हाहाहाहा… कितने बुरे हाल हैं लोगों के, पीटीआई तक के वीडियो डाल देते हैं।”

माही विज ने जय संग तस्वीर शेयर कर मीडिया पर साधा निशाना, कहा- इसे गंदा बनाना बंद करो

इस पोस्ट के माध्यम से माही ने साफ किया कि मीडिया द्वारा उनके निजी जीवन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना गलत है और यह किसी तरह की नेगेटिविटी पैदा करने वाला नहीं है।

माही विज और जय भानुशाली का परिवार

माही और जय ने 11 नवंबर 2011 को शादी की थी। उनका परिवार तीन बच्चों के साथ पूरा है। उनकी बेटी तारा का जन्म 2019 में हुआ था, जबकि उन्होंने 2017 में दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया था।

also read: संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने साइलेंट अब्यूज पर जताई…

अलग होने की घोषणा में दोनों ने लिखा: “आज हम जीवन की इस जर्नी में अलग होने का फैसला करते हैं, फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। पीस, ग्रोथ, काइंडनेस, और ह्यूमैनिटी हमारे गाइडिंग वैल्यूज रहे हैं। हम बेस्ट पेरेंट्स, बेस्ट फ्रेंड्स और उनके लिए जो सही है, वह करने के लिए हमेशा कमिटेड रहेंगे। इस कहानी में कोई विलेन नहीं है।”

माही और जय ने अपने फैसले को ड्रामा से ऊपर और सेनिटी को सबसे ऊपर रखने की बात कही और फैंस से आग्रह किया कि वे बिना समझे किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी