Sunday, May 10, 2026

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म कहां और कब होगी ओटीटी पर रिलीज

by Neha
Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म कहां और कब होगी ओटीटी पर रिलीज

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जानें धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट, पार्ट 1 और पार्ट 2 की डील, और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन।

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन के बाद फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां उपलब्ध होगी। आदित्य धर की यह स्पाइ-एक्शन थ्रिलर 5 दिसंबर को रिलीज हुई और रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई।

ओटीटी रिलीज अपडेट (Dhurandhar OTT Release)

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ के ओटीटी राइट्स कुल 130 करोड़ रुपये में बिक गए हैं। इसमें दोनों पार्ट्स शामिल हैं – धुरंधर-1 और धुरंधर-2, प्रत्येक का राइट्स 65 करोड़ रुपये में नेटफ्लिक्स को बेचा गया। इस तरह, फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। आमतौर पर हिंदी फिल्मों का ओटीटी रिलीज बॉक्स ऑफिस रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद होता है। इसका मतलब है कि ‘धुरंधर’ जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए उपलब्ध हो सकती है।

also read: शादी रद्द होने के बाद स्मृति मंधाना ने दिया पहला बयान,…

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में ही धमाकेदार प्रदर्शन किया और 126 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

स्टार कास्ट और किरदार

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन अहम किरदारों में हैं। फिल्म के विलेन और हीरो दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। खासतौर पर अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट