Thursday, October 1, 2026

पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन किया, कहा- ‘वे किसी के दबाव में नहीं आते’

by Neha
पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुला समर्थन किया, कहा- ‘वे किसी के दबाव में नहीं आते’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया और कहा कि वे किसी के दबाव में नहीं आते। जानें भारत-रूस संबंधों और पुतिन के भारत दौरे की पूरी जानकारी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुले तौर पर प्रशंसा की और कहा कि वे किसी के दबाव में नहीं आने वाले नेता हैं। पुतिन ने भारत-रूस संबंधों की मजबूती पर भी जोर दिया और बताया कि दोनों देशों के बीच लगभग 90% से अधिक द्विपक्षीय व्यापारिक समझौते सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि जब अमेरिका ने टैरिफ लगाकर भारत पर दबाव डालने की कोशिश की, तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ रुख अपनाया। पुतिन ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने भारत के मजबूत और स्थिर रुख को देखा है और भारत अपने नेतृत्व पर गर्व कर सकता है।

also read: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: नेहरू ने बाबरी…

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों नेताओं ने भारत में अगली बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई है। पुतिन ने भारत-रूस सहयोग की व्यापकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विषय पर विशेष चर्चा की जाएगी।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वे आज शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री आवास पर विशेष डिनर में भाग लेंगे। शुक्रवार को पुतिन भारत-रूस के 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

You may also like

ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा