Saturday, August 15, 2026

स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार स्पॉट हुए पलाश मुच्छल, एयरपोर्ट पर दिखा ऑल ब्लैक लुक

by Neha
स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार स्पॉट हुए पलाश मुच्छल, एयरपोर्ट पर दिखा ऑल ब्लैक लुक

शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पलाश मुच्छल। जानें स्मृति मंधाना संग शादी और उनके ऑल ब्लैक लुक की पूरी डिटेल।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की पर्सनल लाइफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अचानक शादी पोस्टपोन होने की खबरें आईं। सोशल मीडिया पर यह खबरें भी उभरी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया।

शादी पोस्टपोन होने का कारण

शादी पोस्टपोन होने की वजह स्मृति के पिता की खराब तबीयत थी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था, जिसके कारण स्मृति और पलाश ने शादी को स्थगित करने का फैसला किया। इसके बाद खबरें आईं कि पलाश की तबीयत भी ठीक नहीं थी।

also read: समांथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरू ने की शादी, लाल साड़ी…

पलाश मुच्छल एयरपोर्ट पर स्पॉट

शादी पोस्टपोन होने के बाद पलाश मुच्छल को पहली बार एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, जिसमें ब्लैक शर्ट और पैंट शामिल थी। हाथ में उन्होंने किताब और फोन भी पकड़ा हुआ था। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पलाश पर लगे आरोप

स्मृति और पलाश की शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर यह अफवाहें उभरीं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया था। एक चैट वायरल होने के बाद चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, पलाश और स्मृति ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

परिवार ने दी सफाई

पलाश की कजिन ने उनका समर्थन किया, वहीं उनकी मां अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि शादी पोस्टपोन करना पलाश का फैसला था। उन्होंने बताया कि स्मृति के पिता के खराब स्वास्थ्य के समय पलाश ही पहले शख्स थे जिन्होंने कहा कि शादी को स्थगित किया जाएगा। अमिता ने यह भी कहा कि पलाश और स्मृति की शादी जल्द ही होगी।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी