Saturday, August 15, 2026

बिग बॉस 19: तान्या और फरहाना ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, देखिए नया प्रोमो

by Neha
बिग बॉस 19: तान्या और फरहाना ने उड़ाया गौरव खन्ना का मजाक, देखिए नया प्रोमो

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना का मजाक उड़ाया, लेकिन गौरव ने दिखाया अपना सुपरस्टार अंदाज। जानें पूरा ड्रामा और गौरव का जोरदार जवाब।

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज़ हुए नए प्रोमो में गौरव खन्ना को तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट के मजाक का शिकार होते देखा गया। फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि गौरव कब घर में अपने असली अंदाज में बोलना शुरू करेंगे। अब ऐसा लग रहा है कि वह पूरी तरह से अपने पॉपुलर अंदाज में सामने आ गए हैं।

गौरव खन्ना का गुस्सा प्रोमो में उफान पर

नए प्रोमो में गौरव खन्ना को काफी गुस्से में देखा जा रहा है। शो के पहले दिन से ही यह साफ था कि गौरव अपनी बातों में ईमानदार और बिना डर के होंगे। प्रोमो में उनका अंदाज ऐसा है जैसे उन्होंने ठान लिया हो कि जो भी उनसे पंगा लेगा, वह उसे नजरअंदाज नहीं करेंगे।

कैप्टेंसी टास्क में हुआ मजाक

‘बिग बॉस 19’ के घर में हाल ही में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस दौरान गौरव खन्ना को अमाल मलिक ने हरा दिया, जिससे गौरव थोड़े निराश दिखे। इसी बीच बिग बॉस के मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया जिसमें तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट गौरव खन्ना का नेशनल टीवी पर मजाक उड़ाते हुए नजर आए। प्रोमो में तान्या कहती हैं, “शहबाज, तुमने गौरव के साथ अच्छा नहीं किया। अब जीके क्या करेगा।” गौरव का गुस्सा देखकर फैंस का रोमांच बढ़ गया है।

also read: द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स अब OTT पर उपलब्ध – जानें…

फरहाना का तंज और गौरव का जवाब

प्रोमो में गौरव गुस्से में तान्या और फरहाना से कहते हैं कि “चाहे कितनी भी ताली बजा लो, मैं इस शो में यहीं रहूँगा।” फरहाना मजाक करते हुए जवाब देती हैं, “औप कौन हो?” गौरव ने जोर देते हुए कहा, “तुझे अब मैं टीवी की ताकत दिखाऊंगा। मैं हूं सुपरस्टार टीवी का और ‘बिग बॉस’ का।”

इसके बाद फरहाना ने गौरव को डरपोक कह दिया, लेकिन गौरव ने जवाब में कहा, “तू फिनाले में मेरे लिए ताली बजाने वाली है। याद रखना, लोग पहचाने जाएंगे कि गौरव खन्ना इस सीजन में आया था।”

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी