Friday, August 14, 2026

महिला वर्ल्ड कप 2025: शेफाली वर्मा ने प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में वापसी की, 182 का स्ट्राइक रेट दर्शाता धमाकेदार फॉर्म

by Neha
महिला वर्ल्ड कप 2025: शेफाली वर्मा ने प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में वापसी की, 182 का स्ट्राइक रेट दर्शाता धमाकेदार फॉर्म

महिला वर्ल्ड कप 2025: शेफाली वर्मा ने चोटिल प्रतिका रावल की जगह टीम इंडिया में वापसी की। 182 के स्ट्राइक रेट के साथ तैयार, सेमीफाइनल में धमाकेदार पारी खेलने के लिए तैयार।

महिला वर्ल्ड कप 2025 के नॉकआउट चरण से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल प्रतिका रावल की जगह अनुभवी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप की टेक्निकल कमिटी ने शेफाली वर्मा को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया में लाने की मंजूरी दे दी है।

भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला है। प्रतिका रावल चोटिल होने से बाहर हो गई थीं। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय उनका पैर फिसल गया था, जिससे उन्हें घुटने और टखने में चोट आई। इस कारण वह मैच में बैटिंग के लिए भी वापस नहीं आ सकीं।

also read: 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला ने वेटलिफ्टिंग में 145 किलो…

प्रतिका रावल चोटिल होने से पहले शानदार फॉर्म में थीं। उन्होंने वर्ल्ड कप की 7 पारियों में 51 से अधिक के औसत से 308 रन बनाए थे। उनकी अनुपस्थिति में, बांग्लादेश के खिलाफ अमनजोत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग की थी।

वहीं, शेफाली वर्मा ने इंडिया A के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंद में 70 रनों की पारी खेलकर अपनी वापसी का संकेत दिया था। सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में भी शेफाली वर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 56.83 के औसत और 182 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं।

अब सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा के पास यह मौका है कि वह टीम इंडिया में अपनी वापसी को यादगार बनाएं और बड़ी पारी खेलकर वर्ल्ड कप में धमाल मचाएं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी