Sunday, April 19, 2026

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में लगातार मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

by editor
Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में लगातार मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

Delhi Weather : सितंबर की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के साथ हुई। 1 सितंबर को पूरे दिन तेज हवाओं और रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने पूरे देश में सितंबर में औसत से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसका असर दिल्ली-NCR में पहले दिन ही नजर आया।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा:
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को लगातार बारिश हुई, और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुँच गया, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।

2 सितंबर यानी आज भी भारी बारिश की संभावना है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। तापमान में गिरावट देखने को मिली है; अधिकतम 31°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। नोएडा में भी भारी बारिश का खतरा है।

ट्रैफिक और जलभराव की समस्या:
बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन जलभराव के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। प्रभावित इलाकों में वसंत विहार, फिरोजशाह रोड, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर, साउथ एक्सटेंशन, अकबर रोड, गीता कॉलोनी, मिंटो ब्रिज, आईटीओ, पटपड़गंज और नोएडा के कई सेक्टर शामिल हैं।

यमुना का जलस्तर और बाढ़ अलर्ट:
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंचकर सुबह 7 बजे 205.75 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराजों से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। आज शाम 5 बजे जलस्तर 206.50 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। इसी कारण निचले इलाकों में बाढ़ अलर्ट जारी किया गया है। शाहदरा में बढ़ते जलस्तर के चलते 2 सितंबर को 5 बजे से लोहा पुल पर यातायात और सार्वजनिक आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा