Sunday, April 19, 2026

Lakshmi Puja: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा क्यों की जाती है?इसका क्या लाभ और महत्व है?जानिए

by ekta
Lakshmi Puja: शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा क्यों की जाती है? इसका क्या लाभ और महत्व है?

Lakshmi Puja:  धन की देवी मां लक्ष्मी को कहा जाता है। शास्त्रों (Shastra) में लक्ष्मी पूजा को स्थायी सुख और धन-संपदा के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा करने का सबसे अच्छा दिन है।

Lakshmi Puja on Friday: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन आरक्षित है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी को विशेष रूप से पूजा जाता है। लक्ष्मी माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

मां लक्ष्मी हैं सहस्त्र रूपा सर्वव्यापी

मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। लेकिन इनकी पूजा करने से धन की कमी नहीं होती, बल्कि मां लक्ष्मी को जीवन की सभी परिस्थितियों के लिए पूजा जा सकता है। शास्त्रों (Shastra) में मां लक्ष्मी को सहस्त्र रूपा सर्वव्यापी कहा गया है। इसमें मां लक्ष्मी को धन, स्वास्थ्य, पराक्रम, सुख, संतान, आनंद, जीवन भर की उम्र, भाग्य, पत्नी, राज्य और वाहन बताया गया है।

शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा क्यों की जाती है ?

शुक्रवार का दिन देवियों को समर्पित है। मान्यता है कि शुक्रवार को पूजा करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है और आशीर्वाद देती है। यही कारण है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार मां लक्ष्मी के साथ-साथ संतोषी माता, देवी दुर्गा, वैभवलक्ष्मी, महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह को भी समर्पित है।

मां लक्ष्मी पूजा महत्व

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा केवल धन-धान्य में वृद्धि के लिए ही नहीं की जाती है। बल्कि मां लक्ष्मी का पूजन धन और सौभाग्य लाता है और बुरी शक्तियों का नाश होता है।

शुक्रवार के दिन करें ये काम

  • शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद कपड़े दान करें।
  • विवाहित स्त्रियां शुक्रवार की पूजा में मां लक्ष्मी को शादी से जुड़े सामान अर्पित करें।
  • शुक्रवार को मखाना और बताशे का भोग लगाकर मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी हमेशा आपके घर रहेगी।
  • शुक्रवार की शाम घर के मुख्य द्वार पर एक घी का दीपक जलाना बेहद महत्वपूर्ण है।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा