युविका चौधरी के गुस्से पर प्रिंस नरूला का खास अंदाज, खुद बताया रिश्ता निभाने का तरीका

by ekta
युविका चौधरी के गुस्से पर प्रिंस नरूला का खास अंदाज, खुद बताया रिश्ता निभाने का तरीका

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादीशुदा जिंदगी का खुलासा, जानें कैसे प्रिंस युविका को नाराज होने पर मनाते हैं और उनके रिश्ते की खास बातें। टीवी कपल की रियल लाइफ के रोमांटिक पल।

टीवी और रिएलिटी शो की दुनिया के पॉपुलर कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अपनी जोड़ी के लिए फैंस के दिलों में खास जगह रखते हैं। हाल ही में प्रिंस नरूला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और युविका के साथ अपने रिश्ते के राज का खुलासा किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिंस ने शेयर किया प्यार और केमिस्ट्री का राज

रिएलिटी शो द 50 में प्रिंस और युविका के रिश्ते को लेकर एक सवाल पूछा गया। आरुषि ने उनसे पूछा कि जब युविका नाराज होती हैं, तो आप उन्हें कैसे मनाते हैं। इस पर प्रिंस नरूला ने कहा, “जब युविका मुझसे नाराज होती हैं तो मैं जल्दी माफी मांग लेता हूँ या उन्हें कोई खास गिफ्ट दे देता हूँ, जैसे सोने की चेन या डिनर पर ले जाना।”

also read: ‘फर्जी 2 कब आएगी’? शाहिद कपूर ने फैंस को दिया बड़ा अपडेट

आरुषि ने मजाक में कहा कि ये तो बहुत महंगा “सॉरी” है। इसके बाद प्रिंस से पूछा गया कि उन्हें कब एहसास हुआ कि यही लड़की उनके लिए सही है। प्रिंस ने बताया कि ये एहसास अपने आप हो जाता है।

शादीशुदा जिंदगी और रोमांटिक पल

प्रिंस और युविका की मुलाकात पहली बार बिग बॉस में हुई थी। इसके बाद प्रिंस युविका पर फिदा हो गए और दिल के आकार का पराठा बनाकर उन्हें प्रपोज किया। कपल ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद 12 अक्टूबर 2018 को सात फेरे लिए।

प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “युविका को मनाना भी एक आर्ट है।” फैंस इनकी केमिस्ट्री और प्यार भरे अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज