YouTube पर 1000 Views से कितनी होती है कमाई? जानकर होश उड़ जाएंगे

YouTube पर 1000 Views से कितनी होती है कमाई? जानकर होश उड़ जाएंगे

YouTube पर 1000 Views से कितनी कमाई होती है? जानें CPM, RPM और लोकेशन के आधार पर YouTube Revenue, साथ ही Super Chat, Sponsorship और Affiliate से पैसे कमाने के तरीके।

YouTube Income: आज का डिजिटल युग YouTube को सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बना चुका है। लाखों क्रिएटर्स हर दिन वीडियो अपलोड करते हैं और इससे अच्छी-खासी आमदनी भी कमाते हैं। लेकिन नए यूट्यूबर्स अक्सर यही सवाल पूछते हैं – YouTube पर 1,000 व्यूज़ पर कितने पैसे मिलते हैं?

YouTube से कमाई कैसे होती है?

YouTube अपने क्रिएटर्स को Ads Revenue के जरिए भुगतान करता है। इसके दो मुख्य टर्म्स हैं:

  • CPM (Cost Per Mille): यह बताता है कि विज्ञापनदाता 1000 विज्ञापनों पर कितना खर्च करता है।

  • RPM (Revenue Per Mille): यह बताता है कि 1,000 व्यूज़ पर क्रिएटर को कितना पैसा मिलता है।

भारत में RPM आमतौर पर 20 से 150 रुपये के बीच होता है। इसका मतलब अगर आपके वीडियो को 1,000 व्यूज़ मिलते हैं, तो आपकी कमाई लगभग 20 से 150 रुपये तक हो सकती है। ध्यान दें, यह आंकड़ा हर चैनल के लिए अलग-अलग हो सकता है।

also read: WhatsApp का नया सुरक्षा धमाका: Strict Account Settings…

लोकेशन और कंटेंट का प्रभाव

YouTube की कमाई सिर्फ व्यूज़ पर निर्भर नहीं करती। आपके दर्शकों का देश और वीडियो का कंटेंट भी इसमें बड़ा रोल निभाता है।

  • अमेरिका, कनाडा या यूरोप से आने वाले व्यूज़ पर RPM अधिक होता है।

  • भारत, पाकिस्तान और अन्य एशियाई देशों में RPM थोड़ा कम रहता है।

  • टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस और बिज़नेस जैसे विषयों वाले चैनल एंटरटेनमेंट चैनलों की तुलना में ज्यादा कमा सकते हैं।

सिर्फ व्यूज़ नहीं, और भी कमाई के रास्ते

YouTube पर कमाई केवल व्यूज़ से नहीं होती। इसके अन्य स्रोत भी हैं:

  • Super Chat

  • Channel Memberships

  • Brand Sponsorships

  • Affiliate Marketing

बड़े यूट्यूबर्स इन तरीकों से हर महीने लाखों रुपये कमा लेते हैं। आप भी सही रणनीति और कंटेंट से YouTube पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील