जानें कैसे पता करें कि आपका PAN कार्ड किसी और द्वारा इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है, अपने क्रेडिट स्कोर चेक करें और PAN दुरुपयोग होने पर क्या कदम उठाएं।
भारत में PAN कार्ड सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज है। बैंक खाता खोलने, टैक्स फाइल करने, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और लोन लेने जैसी हर सरकारी और निजी प्रक्रिया में PAN की आवश्यकता होती है। लेकिन PAN कार्ड की बढ़ती अहमियत के साथ इसका गलत इस्तेमाल भी बढ़ गया है। साइबर ठग PAN कार्ड की मदद से नकली बैंक अकाउंट खोल रहे हैं, फर्जी लोन ले रहे हैं और टैक्स धोखाधड़ी कर रहे हैं।
PAN कार्ड के दुरुपयोग का पता कैसे लगाएं
अगर आपको शक है कि आपका PAN कार्ड किसी और के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इसे चेक करना आसान है। सबसे कारगर तरीका है अपने क्रेडिट स्कोर की जांच करना।
जांच करने का तरीका:
-
ऐप्स जैसे PhonePe, Google Pay या Paytm खोलें।
-
“Credit Score” सर्च करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
-
कुछ सेकंड में आपके PAN से जुड़े सभी वित्तीय रिकॉर्ड्स दिख जाएंगे।
अगर आपको किसी अनजान लोन या क्रेडिट अकाउंट की जानकारी मिले, तो समझ लें कि आपका PAN कार्ड गलत हाथों में चला गया है।
also read: YouTube पर 1000 Views से कितनी होती है कमाई? जानकर होश…
PAN कार्ड दुरुपयोग होने पर अगला कदम
यदि जांच में कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे, तो तुरंत ये कदम उठाएं:
-
बैंक और क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL) को सूचित करें।
-
आयकर विभाग की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
-
PAN कार्ड दुरुपयोग की रिपोर्ट बनाएं।
अगर रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी नहीं मिलती, तो आपका PAN कार्ड फिलहाल सुरक्षित है। PAN कार्ड आपकी पहचान और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा अहम दस्तावेज़ है। इसे सुरक्षित रखना और समय-समय पर जांचते रहना बेहद जरूरी है।