YouTube AI tool, अब Deepfake वीडियो पर लगाम लगाएगा

YouTube AI tool, अब Deepfake वीडियो पर लगाम लगाएगा

YouTube AI too: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर निरंतर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। यूट्यूब जल्द ही एक AI टूल फीचर लाने वाला है जो डीपफेक वीडियोज को नियंत्रित करेगा।

YouTube AI too: यूट्यूब, एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां बहुत से लोग वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। यह दुनिया भर में लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। वहीं YouTube को सुरक्षित करने के लिए कंपनी काफी समय से काम कर रही है। याद रखें कि AI की मदद से बनाए गए डीपफेक वीडियो भी काफी चर्चा में रहते हैं।

यह देखते हुए, यूट्यूब जल्द ही एक AI टूल फीचर लाने वाला है जो डीपफेक वीडियोज को नियंत्रित करेगा। इस नए उपकरण से डीपफेक फेस और वॉइस आसानी से पता चलेगा। इससे डीपफेक वीडियो वायरल होने होना बंद हो सकेंगी।

नया AI टूल

आपकी जानकारी के लिए, YouTube ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि कम्पनी फेस डिटेक्शन टूल पर काम कर रही है। यह टूल क्रिएटर्स को ऐसा कंटेंट और वीडियो खोजने में सहायता करेगा जिसमें चेहरा या फेस एआई की मदद से इस्तेमाल किया गया है.

कंपनी जल्द ही Synthetic-Singing Identification टेक्लोलॉजी को भी पेश करने वाली है, जिसकी मदद से यूजर्स AI-जेनरेटेड सिंगिंग वॉइस को आसानी से पहचान सकेंगे।

जल्द ही टेस्टिंग शुरू होगी

कंपनी का कहना है कि नया AI स्कूल नए साल यानी 2025 से परीक्षण किया जा सकता है। परीक्षण पूरे होने के बाद, कंपनी 2025 के मध्य तक सभी यूजर्स के लिए इस नए टूल को उपलब्ध कर सकती है।

कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। इस नए फीचर के आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले डीपफेक वीडियोज पर नियंत्रण हो सकता है।

इसके अलावा यह साइबर ठगी को भी रोकने में मदद करेगा. वहीं वॉयर डिटेक्शन टूल की मदद से लोग किसी की भी आवाज निकाल कर ठगी भी नहीं कर सकेंगे. इतना ही नहीं वीडियोज में भी अब एआई की मदद से किसी का भी डीपफेक चेहरा डिटेक्ट किया जा सकेगा.

Related posts

BSNL का 225 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ

Redmi का नया स्मार्टफोन टीजर भारत में लाइव, Amazon पर दिखी झलक; जल्द होगी लॉन्चिंग

Jio का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: Netflix, Prime Video और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, साथ में हाई डेटा बेनिफिट