पॉपुलर क्राइम टीवी रिएलिटी शो ‘CID 2′ में नए एसीपी की एंट्री हो गई है। लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर पार्थ समथान नजर आए, जिन्होंने शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम की जगह ली है।
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘CID 2’ में एक बड़ा ट्विस्ट आया है, जिससे यह शो इन दिनों खूब चर्चा में है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि एसीपी प्रद्युमन की मौत हो गई है, यानी अब यह किरदार खत्म हो चुका है और टीवी पर शिवाजी साटम इस रोल में नजर नहीं आएंगे। उनके बाद शो में एक नए किरदार की एंट्री भी हुई है।
एसीपी प्रद्युमन की मौत के बाद से यह चर्चा थी कि शो में एक नया किरदार आएगा, जो नए एसीपी का होगा। 12 अप्रैल को रिलीज हुए 33वें एपिसोड में मेकर्स ने नए एसीपी की झलक दिखाई है।
CID के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि एक केस में पंकज और पूर्वी की मदद के लिए CID में दो नए स्पेशल फीमेल कॉप्स को भेजा जाता है। केस सुलझने के बाद, पूर्वी उन दोनों से कहती है कि वे हमेशा के लिए टीम जॉइन क्यों नहीं करतीं। इस पर एक पुलिस अधिकारी जवाब देती है, “तुम्हारी टीम? बिना एसीपी के तो मैंने ‘CID ‘ कभी नहीं देखी।” तभी CID दफ्तर में किसी के आने की आवाज सुनाई देती है।
एक आदमी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करता है, जिसे देख पंकज सवाल करता है, “तुम कौन हो?” इस पर वह शख्स गहरी आवाज में जवाब देता है, “तुम्हारा नया एसीपी।” हालांकि, इस नए एसीपी का चेहरा अभी नहीं दिखाया गया, लेकिन यह कोई और नहीं, बल्कि एक्टर पार्थ समथान हैं।
34वें एपिसोड में दिखेगी नए एसीपी की कहानी
CID 13 अप्रैल को टेलिकास्ट होने वाले 34वें एपिसोड में पार्थ समथान का पूरा किरदार सामने आएगा। उनका नाम एसीपी अंशुमान होगा। पार्थ, शिवाजी साटम को रिप्लेस कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसी चर्चा है कि भले ही शो में प्रद्युमन की मौत दिखाई गई हो, लेकिन भविष्य में किसी तरह उनकी वापसी कराई जा सकती है।