मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘पाती’: नवाचार और विकास पर आधारित 9.12 लाख करोड़ का बजट

by Versha
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘पाती’: नवाचार और विकास पर आधारित 9.12 लाख करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ में बजट 2026‑27 को ऐतिहासिक और नवाचारपूर्ण बताया। 9.12 लाख करोड़ के बजट में युवाओं, महिलाओं और अन्नदाताओं के लिए खास प्रावधान शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026‑27 के बाद प्रदेशवासियों के लिए ‘योगी की पाती’ लिखी। इस पत्र में उन्होंने बजट को ऐतिहासिक और नवाचारपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

यूपी का नवाचारपूर्ण बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा कि यह बजट नवनिर्माण के 9 वर्षों की यात्रा का प्रतीक है और सतत प्रगति के पथ पर राज्य को आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट प्रदेशवासियों की नई आकांक्षाओं को साकार करने का माध्यम बनेगा और आर्थिक प्रगति के लिए ठोस कदम हैं।

AI और टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए स्टेट डेटा अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। बजट में AI मिशन, AI डेटा लैब और डेटा सेंटर क्लस्टर के माध्यम से राज्य को वैश्विक टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की योजना है।

also read: यूपी में फॉर्म 7 विवाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा…

युवाओं के लिए अवसर और प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र में लिखा कि ‘टेक युवा‑समर्थ युवा’ योजना के तहत 25 लाख युवाओं को नई टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही MSME, ODOP और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देकर उत्तर प्रदेश को निवेश और रोजगार के लिए प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा अपने सपनों को आकार देने के लिए संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।

प्रतिभाओं का विकास और महिलाओं को सशक्त बनाना

पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेजों के माध्यम से कॉमनवेल्थ और ओलंपिक की प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। महिला उद्यमियों के लिए महिला उद्यमी उत्पाद विपरण योजना, क्रेडिट कार्ड योजना और श्रमजीवी छात्रावास जैसे प्रावधान हैं। बजट में वित्तीय प्रबंधन के कुशल परिणाम के चलते 9 वर्षों में सतत विकास संभव हुआ है।

9.12 लाख करोड़ का बजट – सभी के लिए विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि यह 9.12 लाख करोड़ का बजट युवा, महिलाओं, अन्नदाताओं और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों को योजनाओं का लाभ उठाकर नव निर्माण के सहभागी बनने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि एमर्जिंग टेक्नोलॉजी और उद्यमशीलता को अपनाकर उत्तर प्रदेश के विकास को तेज किया जा सकता है।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला