Ayodhya Rape Case में योगी सरकार ने अखिलेश यादव की मांग मान ली, पुलिस ने शुरू की तैयारी

Ayodhya Rape Case में योगी सरकार ने अखिलेश यादव की मांग मान ली, पुलिस ने शुरू की तैयारी

Ayodhya Rape Case: आरोपी मोईद खान फिलहाल अयोध्या जेल में है। सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि मोईद खान और दूसरे आरोपी राजू का भी DNA टेस्ट कराया जाएगा।

Ayodhya Rape Case: मोईद खान, अयोध्या रेप कांड का मुख्य आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस इसकी तैयारी करने लगी है। पुलिस ने कहा कि मोईद और उसके नौकर राजू दोनों का टेस्ट कराया जाएगा। यूपी सरकार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मांग को मान लिया है। SP अध्यक्ष ने आरोपियों की डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी.

दोनों आरोपी अयोध्या में 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में फिलहाल अयोध्या जेल में हैं। अब दोनों आरोपियों मोईद खान और राजू का डीएनए टेस्ट पुलिस करेगी। अयोध्या के सीओ आशुतोष तिवारी ने कहा कि राजू और मोईद खान दोनों का DNA टेस्ट होगा। डीएनए एफएसएल रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

आरोपी मोईद खान का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

पीड़िता को लखनऊ के KGMU में गर्भपात कराया गया है। इस प्रक्रिया में पहले से ही भ्रूण का DNA सैंपल पहले ही लिया जा चुका है। आरोपियों के डीएनए सैंपल को इस सैंपल से मिलाया जाएगा। इसके बाद इस मामले में  तस्वीर साफ हो पाएगी। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपियों का सेंपल जल्दी ले सकती है। इसकी तैयारी की जा रही है।

आरोपी मोईद खान का मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। पुलिस मोईद को गिरफ्तार करके मोबाइल को वापस लेने की तैयारी कर रही है। मोईद पर आरोप है कि उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए एक अश्लील वीडियो बनाया था।

SP अध्यक्ष ने डीएनए जांच की मांग की थी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले डीएनए टेस्ट की मांग की थी। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए, न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार पूरी सजा दी जाएगी। लेकिन DNA टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है.’

Related posts

पिहोवा में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत प्रदर्शनी का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा

कुरुक्षेत्र में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी, बोले– “सोमनाथ भारत के स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक”

पंजाब खेल विकास: गांव-गांव आधुनिक खेल मैदानों से उभर रही नई प्रतिभाएं, युवाओं में बढ़ा आत्मविश्वास