Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत 4,999 युआन (करीब 59,300 रुपये) रखी गई है, लेकिन सरकार की सब्सिडी मिलने के बाद इसे 3,999 युआन (लगभग 47,500 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की रेंज में एक नया नाम जोड़ा है। कंपनी ने चीन में Mijia Ultra-Efficient Standing Air Conditioner (3HP) लॉन्च किया है। यह नया फ्लोर-स्टैंडिंग एसी खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें तेज कूलिंग, हीटिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है। यह एसी Xiaomi के HyperOS Connect सिस्टम से लैस है, जिससे इसे Mijia ऐप के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है।
Xiaomi Mijia Ultra Efficient Standing AC 3HP की कीमत 4,999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) है, लेकिन सरकार की सब्सिडी के बाद इसे 3,999 युआन (करीब 47,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह मॉडल JD.com पर उपलब्ध है।
फीचर्स की बात करें तो, पिछले मॉडल्स की तुलना में इस नए मॉडल में एयरफ्लो को बेहतर किया गया है। पहले जनरेशन में 1,200m³/h एयरफ्लो था, जो अब बढ़कर 1,752m³/h हो गया है। इसके एयर आउटलेट का क्षेत्रफल भी 2,600cm² तक पहुंच गया है, जो पिछले मॉडल से 117% ज्यादा है। 181mm के बड़े आउटलेट और 115 डिग्री के वाइड स्विंग एंगल के कारण यह बड़े या अनियमित आकार वाले कमरों के लिए भी उपयुक्त है। कंपनी का दावा है कि यह 13 मीटर तक हवा फैला सकता है।
यह एसी HyperOS Connect सिस्टम के जरिए Mijia ऐप से नियंत्रित किया जा सकता है, जिसमें शेड्यूलिंग, रियल-टाइम मेंटेनेंस अलर्ट और OTA अपडेट जैसे फीचर्स हैं। इसमें Xiao AI वॉयस कंट्रोल भी मौजूद है और 122 से ज्यादा सिस्टम चेक रिमोटली किए जा सकते हैं, जिससे मेंटेनेंस और सर्विसिंग आसान होती है।
Xiaomi का यह नया मॉडल एक्स्ट्रीम क्लाइमेट के लिए भी तैयार है। इसका आउटडोर यूनिट Xiao Jin Gang सिस्टम से लैस है, जो -32°C से लेकर 60°C तक के तापमान में काम कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एसी सिर्फ 40 सेकंड में ठंडक और 80 सेकंड में गर्माहट प्रदान करता है। इसमें हाई-एफिशिएंसी कंप्रेसर और हीट एक्सचेंजर लगा है जो स्थिर प्रदर्शन देता है।
इसमें सेल्फ-क्लीनिंग सिस्टम भी है जो पूरी तरह ऑटोमेटेड है। यह फिन्स को फ्रीज करता है, फिर रिंस करता है और अंत में 56°C पर हीट ड्राई करके अंदर के बैक्टीरिया और फंगल पार्टिकल्स खत्म कर देता है। इसका एयर फिल्टर 99% बैक्टीरिया जैसे E. coli और Staphylococcus को खत्म करने का दावा करता है। इनडोर यूनिट की ऊंचाई लगभग 1868mm है, जबकि आउटडोर यूनिट का वजन 39 किलोग्राम है और इसका साइज 943 × 670 × 396mm है।