Global Billionaires: दुनिया के 12 अरबपतियों के पास आधी मानवता से ज्यादा दौलत, AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति

दुनिया के 12 अरबपतियों के पास आधी मानवता से ज्यादा दौलत, AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति

Global Billionaires: साल 2025 में दुनिया के अरबपतियों की संख्या 3,000 पार, कुल संपत्ति 18.3 ट्रिलियन डॉलर। सिर्फ 12 सबसे अमीर लोगों के पास आधी दुनिया से भी ज्यादा दौलत। AI कंपनियों ने बढ़ाई संपत्ति।

Global Billionaires: दुनिया में अरबपतियों की संख्या साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। चैरिटी संगठन ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार दुनिया में अरबपतियों की संख्या 3,000 के पार हो गई है। इन अरबपतियों की कुल संपत्ति अब 18.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

आधी दुनिया की संपत्ति के बराबर दौलत

रिपोर्ट में बताया गया कि केवल 12 सबसे अमीर लोगों के पास इतनी दौलत है कि यह दुनिया की आधी आबादी यानी लगभग 4 अरब लोगों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति सबसे तेजी से बढ़ी है, जबकि अन्य देशों में भी अरबपतियों की संपत्ति में डबल डिजिट वृद्धि देखने को मिली।

also read: Today Silver Price: चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: ढाई महीने में…

AI कंपनियों ने बढ़ाया अमीरी का ग्राफ

ऑक्सफैम की स्टडी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंपनियों के वैल्यूएशन में वृद्धि ने अरबपतियों की संपत्ति में और तेजी लाई। नवंबर 2024 से ग्रोथ की रफ्तार 16.2% रही, जो 2020 के बाद से औसत से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति (2025)

नाम कंपनी नेटवर्थ
एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स 779.6 बिलियन डॉलर
लैरी पेज गूगल 270 बिलियन डॉलर
जेफ बेजोस अमेज़न 249.8 बिलियन डॉलर
सर्गेई ब्रिन गूगल 249.1 बिलियन डॉलर
लैरी एलिसन ओरेकल 240.6 बिलियन डॉलर
मार्क जुकरबर्ग फेसबुक 212.8 बिलियन डॉलर
बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली LVMH 182.4 बिलियन डॉलर
जेनसेन हुआंग NVIDIA (सेमीकंडक्टर्स) 161.7 बिलियन डॉलर
वॉरेन बफेट बर्कशायर हैथवे 146.1 बिलियन डॉलर
अमानसियो ओर्टेगा ज़ारा 143.1 बिलियन डॉलर

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ऑक्सफैम ने यह भी चेतावनी दी है कि अरबपतियों की संपत्ति इतनी तेजी से बढ़ रही है कि इससे वैश्विक आर्थिक असमानता और अधिक बढ़ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशकों और अमीर लोगों की बढ़ती संपत्ति समाज में असमानता और वित्तीय अंतर को गहरा कर रही है।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख के पार; चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

LPG सप्लाई पर संकट: भारत में उत्पादन घटा, इम्पोर्ट आधा; वैश्विक तनाव बना बड़ी वजह

Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में तेजी, अक्षय तृतीया से पहले गोल्ड रेट हाई; जानें आपके शहर के ताजा भाव