Thursday, July 23, 2026

Women Cricket World Cup 2025: जय शाह ने किया शेड्यूल में बदलाव, बेंगलुरु की बजाय इस मैदान पर खेले जाएंगे मुकाबले

by editor
Women Cricket World Cup

Women Cricket World Cup के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह अब मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित होंगे।

Women Cricket World Cup ,दरअसल, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की घटना में 10 से ज्यादा फैंस की जान चली गई थी, जिसके चलते यहां मैच न कराने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को आईसीसी ने भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट के नए शेड्यूल की घोषणा की।

डीवाई पाटिल स्टेडियम को मिला मौका
नए कार्यक्रम के मुताबिक नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल पांच मैच खेले जाएंगे, जिनमें तीन लीग मुकाबले और एक सेमीफाइनल शामिल है। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचा तो टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा। इसके अलावा गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम भी इस वर्ल्ड कप के वेन्यू रहेंगे।

जय शाह ने नवी मुंबई को बताया अहम स्थल
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नवी मुंबई को महिला क्रिकेट के लिए खास जगह बताया। उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैचों और वीमेंस प्रीमियर लीग के दौरान शानदार समर्थन मिला है और वही माहौल वर्ल्ड कप में भी देखने को मिलेगा।

नॉकआउट शेड्यूल
टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को या तो कोलंबो में होगा या फिर नवी मुंबई में। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंचता है तो उसका मैच कोलंबो में होगा, वहीं अगर पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाता है तो खिताबी मुकाबला भी कोलंबो में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान के बाहर होने की स्थिति में सभी नॉकआउट मैच भारत में आयोजित किए जाएंगे।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज