Monday, May 11, 2026

गोरखपुर में महिला बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज, कल सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

by Versha
गोरखपुर में महिला बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज, कल सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर में शुरू हुई महिला बास्केटबाल चैंपियनशिप, 11 राज्यों के 31 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं, उद्घाटन कल सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे, कुल 33 मुकाबले होंगे, खेल प्रतिभा को मिलेगा बढ़ावा।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो रही है। इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों के कुल 31 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह 16 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 33 मैच होंगे, जिसमें से 27 नॉकआउट और छह फाइनल मुकाबले शामिल हैं। मेजबान गोरखपुर विश्वविद्यालय अपना पहला मैच 16 जनवरी को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के खिलाफ खेलेगा। उद्घाटन मुकाबला वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के बीच होगा।

also read: मकर संक्रांति 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर…

क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि छह वर्षों के बाद आयोजित इस अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार तक लगभग 20 टीमें गोरखपुर पहुंच चुकी थीं। पहले तीन दिनों में कुल 24 मैच होंगे, जबकि चौथे और पांचवें दिन छह और चार मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में टीमें पूल ए, बी और डी में आठ-आठ और पूल सी में सात टीमों के रूप में विभाजित की गई हैं। सफल संचालन के लिए यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से 12 रेफरी भी मौजूद रहेंगे।

पूर्वी जोन में 15 राज्यों में से 11 राज्यों – उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। असम, मिजोरम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से कोई टीम इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करेंगे और प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देंगे। इस आयोजन से न केवल महिला खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि पूर्वी जोन के विश्वविद्यालयों में खेल प्रतिभा को भी बढ़ावा मिलेगा।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट