KICK 2 : सलमान खान की 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘किक’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, और अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के एक एक्टर ने KICK 2 को लेकर अपनी राय दी है।
सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म ‘KICK ’ के सीक्वल का काफी समय से इंतजार है। पहले पार्ट में सलमान का एक्शन अवतार दर्शकों को बहुत पसंद आया था और फिल्म ने अच्छा कारोबार भी किया था। इस फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा भी थे, जिन्होंने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। अब रणदीप ने इस बारे में बात की है कि क्या वह KICK 2 में भी दिखाई देंगे।
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने KICK 2 पर भी बात की। KICK 2 के बारे में सवाल पूछा गया, तो कहा, “लोग कह रहे हैं कि KICK 2 आ रही है, लेकिन ये कब आएगी, यह अभी तक पता नहीं है।”
रणदीप हुड्डा ने कहा, “साजिद भाई हमेशा काफी इनवॉल्व रहते हैं। उन्होंने कहा था कि फिल्म बनाएंगे, लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मैं उसका हिस्सा हूं या नहीं, या फिर फिल्म बन रही है या नहीं। उन्होंने बस इतना कहा था कि वे इस पर सोच रहे हैं, और यही मुझे पता है।”
फ्रेश और अट्रैक्टिव कहानी
स्क्रीनराइटर रजत अरोड़ा ने भी किक 2 पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि वह एक फ्रेश और अट्रैक्टिव कहानी पर ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पार्ट की कहानी पहले पार्ट के अंत से शुरू होगी।
रणदीप की हालिया फिल्म जाट में, जिसमें उन्होंने विलेन का रोल अदा किया है, सनी देओल फिल्म के हीरो हैं।
‘KICK ‘ के पहले पार्ट की कमाई
KICK का पहला पार्ट 2014 में रिलीज हुआ था, जिसे साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और संजय मिश्रा भी थे। KICK का बजट 140 करोड़ रुपये था और फिल्म ने दुनियाभर में 351.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की।