Bobby Deol : अप्रैल और मई में कई बड़ी फिल्मों की रिलीज़ होनी वाली है। अप्रैल की शुरुआत ‘जाट’ से होगी, जबकि 1 मई को ‘रेड 2’ रिलीज़ होगी। 9 मई को दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होगा, जिनमें Bobby Deol की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शामिल हैं। अब इन फिल्मों से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म भी तैयार है, और इसका शानदार टीजर रिलीज़ हो चुका है।
मई में एक बड़ा क्लैश होने वाला है। 9 मई को Bobby Deol की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ एक साथ रिलीज़ होने वाली हैं। पहले राजकुमार राव की फिल्म ‘जाट’ से टकराने वाली थी, लेकिन ट्रेलर के बाद उन्होंने अपनी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया। अब 9 मई को इन दोनों फिल्मों के साथ एक और फिल्म का मुकाबला होगा। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की वापसी हो रही है और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर हाल ही में रिलीज़ हुआ है।
‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। टीजर की शुरुआत फवाद खान से होती है, जो गाड़ी चला रहे होते हैं और ‘कुछ न कहो’ गाना गुनगुना रहे हैं। उनकी बगल वाली सीट पर वाणी कपूर बैठी नजर आती हैं, जो उनका गाना सुनकर मुस्कुरा रही हैं। इस रोमांटिक फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का छोटा सा टीजर दर्शकों में धमाल मचा चुका है।