Wi-Fi Password भूल गए? ये आसान तरीके अपनाएं और तुरंत जानें अपना पासवर्ड

Wi-Fi Password भूल गए? ये आसान तरीके अपनाएं और तुरंत जानें अपना पासवर्ड

Wi-Fi Password भूल गए? Windows, Android, MacBook और iPhone पर आसान तरीके से तुरंत अपना Wi-Fi पासवर्ड जानें। एक मिनट में Wi-Fi कनेक्ट करें।

आजकल वाई-फाई हर घर और ऑफिस की जरूरत बन चुका है। वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, होमवर्क या स्मार्ट होम गैजेट्स के लिए वाई-फाई अनिवार्य है। लेकिन कई बार लोग लंबे समय तक पासवर्ड इस्तेमाल न करने की वजह से उसे भूल जाते हैं। अगर आप भी अपना Wi-Fi Password भूल गए हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं आसान तरीके जिससे आप अपने पासवर्ड एक मिनट में ही पता कर सकते हैं।

Windows कंप्यूटर पर Wi-Fi Password देखें

विंडोज़ कंप्यूटर या लैपटॉप में वाई-फाई सेटिंग्स खोलें। वहां आपको आपके डिवाइस से कनेक्टेड नेटवर्क दिख जाएगा। नेटवर्क पर क्लिक करें और प्रॉपर्टीज में जाएं। यहां आपको “Show Password” का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप अपना पासवर्ड आसानी से देख सकते हैं।

also read: BSNL जल्द ही VoWi-Fi सर्विस लॉन्च करेगी: महिलाओं और…

Android फोन में Wi-Fi Password कैसे देखें

एंड्रॉयड फोन सीधे पासवर्ड नहीं दिखाते। इसके लिए सेटिंग में जाएं, नेटवर्क या इंटरनेट विकल्प पर टैप करें। कनेक्टेड वाई-फाई नेटवर्क चुनें और “Share” का ऑप्शन टैप करें। QR कोड दिखाई देगा, इसे स्कैन करके आप पासवर्ड जान सकते हैं।

MacBook में Wi-Fi Password जानने का तरीका

MacBook में पासवर्ड ऐप्लिकेशन > यूटिलिटीज में स्टोर होते हैं। नेटवर्क के नाम पर डबल क्लिक करें और “Show Password” ऑप्शन चुनें। एडमिन पासवर्ड डालने के बाद आप पासवर्ड देख पाएंगे।

iPhone और iPad में Wi-Fi Password कैसे देखें

iPhone या iPad में सेटिंग्स > वाई-फाई पर जाएं। कनेक्टेड नेटवर्क के आगे “i” आइकन पर टैप करें। इसके बाद फेस आईडी या टच आईडी वेरिफाई करें। वेरिफाई होते ही स्क्रीन पर पासवर्ड दिखाई देगा।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने