मानसून में कुछ लोगों को Joint Pain क्यों सताने लगता है? जानिए कारण और राहत के उपाय।

by editor
मानसून में कुछ लोगों को Joint Pain क्यों सताने लगता है? जानिए कारण और राहत के उपाय।

मानसून का मौसम जहां सुकून और ताजगी लेकर आता है, वहीं यह कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। खासकर ऐसे लोग जिन्हें गठिया, पुराने फ्रैक्चर या हड्डियों की सर्जरी के बाद की दिक्कतें हैं, उनके लिए यह मौसम Joint Pain , अकड़न और सूजन को और बढ़ा देता है।

डॉक्टरों की राय में क्या है वजह?
 मानसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है और तापमान में गिरावट आती है। यह बदलाव जोड़ों के आसपास के ऊतकों (टिशूज़) को प्रभावित करता है, जिससे उनमें सूजन और जकड़न बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा असर घुटनों, रीढ़ और हाथ-पैरों के जोड़ों में महसूस होता है।

 बारिश के मौसम में वायुमंडलीय दबाव (barometric pressure) घटता है, जिससे शरीर के अंदर गैस और तरल पदार्थों में दबाव बनता है। यह दबाव सीधे जोड़ों और हड्डियों पर असर डालता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकते हैं।

साथ ही, मानसून के दौरान लोग घर में ज़्यादा समय बिताते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। इससे मांसपेशियां निष्क्रिय हो जाती हैं और शरीर में अकड़न महसूस होती है। ठंडा मौसम मांसपेशियों और लिगामेंट्स को कठोर बना देता है, जिससे हल्की-सी हरकत भी दर्द पैदा कर सकती है।

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के उपाय:

  • अगर लगातार दर्द बना हुआ है तो डॉक्टर से हड्डियों की जांच कराएं।

  • शरीर को गर्म रखें, खासकर जोड़ों को। हल्के गर्म कपड़े पहनें।

  • ज़रूरत होने पर गर्म पानी से सिकाई करें।

  • सरसों या नारियल तेल से हल्की मसाज करें – इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन कम होती है।

  • घर पर हल्की एक्सरसाइज करें – जैसे स्ट्रेचिंग, वॉक, योग या साइकलिंग।

  • अपने खानपान पर ध्यान दें – कैल्शियम, विटामिन D और ओमेगा-3 से भरपूर आहार लें।
    जैसे – दूध, दही, हरी सब्ज़ियां, बादाम, अलसी, फिश ऑयल आदि।


मानसून में जोड़ों का दर्द बढ़ना आम समस्या है, लेकिन समझदारी से अपनाए गए छोटे-छोटे उपाय इससे राहत दिला सकते हैं और आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाए रख सकते हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप