Indian Idol 15 की विजेता ने अक्षय कुमार जैसे पति को क्यों बताया नापसंद?

Indian Idol 15 की विजेता ने अक्षय कुमार जैसे पति को क्यों बताया नापसंद?

Indian Idol 15 की विजेता मानुषी घोष को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की इनामी राशि और एक लग्जरी कार भी मिली है। जीत के बाद  मानुषी ने खुलासा किया कि वो भविष्य में बॉलीवुड के किस अभिनेता के साथ काम करने की ख्वाहिश रखती हैं।

कोलकाता की मानुषी घोष ने ‘Indian Idol 15 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस जीत से न सिर्फ वह खुद, बल्कि उनका पूरा परिवार भी बेहद खुश है। ट्रॉफी के साथ मानुषी को 25 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली है। मानुषी ने अपने सिंगिंग जर्नी और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने यह भी बताया कि वह आगे चलकर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के साथ म्यूजिक वीडियो में काम करना चाहती हैं।

Indian Idol 15 के मंच पर अक्षय कुमार के साथ हुए मजेदार पल को याद करते हुए मानुषी घोष ने कहा, “जब अक्षय सर हमारे शो में आए थे, उस वक्त मैं ट्रेडमिल पर चल रही थी और उनसे सवाल कर रही थी। तभी श्रेया मैम ने मुझसे पूछा कि क्या तुम अक्षय सर जैसे पति चाहोगी? फिर अक्षय सर ने भी मुझसे यही सवाल कर लिया। मैंने भी सीधा जवाब देते हुए कहा कि मुझे तो नहीं पता आप कैसे पति हैं। लेकिन जब मुझे पता चला कि आप रोज़ सुबह 4 बजे उठते हैं और फीका खाना खाते हैं, तब मैंने साफ कह दिया कि मुझे अक्षय कुमार जैसे पति बिल्कुल नहीं चाहिए।”

Related posts

मदर्स डे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्ट वायरल, सलमा खान और हेलेन के साथ अनसीन तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण पर दिखीं इमोशनल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल