सौरभ भारद्वाज ने CM REKHA पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। कई इलाकों में 5 से 14 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है, तब से बिजली और पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जिन मंत्रियों को इन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे खुद दिल्ली में मौजूद नहीं हैं।
सौरभ ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद पूरी दिल्ली जलभराव की समस्या से जूझ रही थी—सड़कें, गलियां सब पानी में डूबी हुई थीं। लेकिन जब इस पर सवाल उठाया गया, तो पता चला कि पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा उस समय दिल्ली में थे ही नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि इससे बड़ी हैरानी की बात यह है कि बीजेपी सरकार ने यह बात जनता से छिपा ली। दिल्लीवासियों को यह तक नहीं बताया गया कि राजधानी में भारी जलभराव के दौरान संबंधित मंत्री अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर राजधानी से बाहर थे।
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की जनता से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा कि ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के अलकनंदा अपार्टमेंट के एक निवासी ने उनसे मुलाकात में बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से वहां रह रहे हैं, लेकिन आज जैसी खराब पानी की स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बिजली और पानी की स्थिति कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा तब हुआ जब दो दिन पहले उपराज्यपाल कार्यालय के एक कर्मचारी ने ट्वीट करके बताया कि उनके घर में दो घंटे से बिजली नहीं है। सौरभ ने कहा कि जब उपराज्यपाल कार्यालय के कर्मचारी तक इस स्थिति से परेशान हैं, तो आम जनता की हालत और भी चिंताजनक होगी।
मुख्यमंत्री पर लापरवाही के आरोप
सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब दिल्लीवासी घंटों की बिजली कटौती और जल संकट से जूझ रहे हैं, तब मुख्यमंत्री राज्य की समस्याओं की अनदेखी कर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह रवैया दिल्ली की जनता के साथ लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के भूपतिपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीठापुर-महुली-पुनपुन परियोजना के तहत 1105 करोड़ रुपये की लागत से बने भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक एलिवेटेड/एट-ग्रेड सड़क खंड का शिलापट्ट अनावरण किया और फीता काटकर उसका लोकार्पण किया।
अब लोग भूपतिपुर के पास बने रैंप के ज़रिए सिपारा से महुली तक के एलिवेटेड मार्ग पर कुछ ही मिनटों (5 से 6 मिनट) में यात्रा पूरी कर सकेंगे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने इस नव-निर्मित सड़क का भूपतिपुर से पुनपुन तक निरीक्षण भी किया और पुनपुन में रुककर वहां के लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सड़क के बन जाने से पटना आना-जाना अब आसान और तेज़ हो गया है, और यह क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव है और उन्होंने हमेशा यहां के विकास को प्राथमिकता दी है। वे समय-समय पर क्षेत्र का दौरा करते रहते हैं और जनता की समस्याएं जानने की कोशिश करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए जो बन पड़ेगा, वह करते रहेंगे और सभी से मिल-जुलकर आगे बढ़ने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और राजगीर जैसे क्षेत्रों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से आवागमन भी सुगम होगा। यह एलिवेटेड रोड पटना में ट्रैफिक जाम कम करने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में मददगार साबित होगी। इससे राजधानी के दक्षिणी हिस्से के लाखों लोगों को फायदा होगा और समय की बचत होगी।
मुख्यमंत्री ने वापसी के दौरान सिपारा के पास रुककर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यह मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर से जुड़ेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शेष कार्य अगले दो महीनों के भीतर पूरा किया जाए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्रीगण, सांसद रविशंकर प्रसाद, अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।