Health Tips: कौन सी रोटी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानें सही तरीका और बचाव

कौन सी रोटी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? जानें सही तरीका और बचाव

Health Tips: जानें कौन सी रोटी खाने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा और कौन सा आटा सबसे हेल्दी है। मैदा, बासी और जली रोटी से बचें।

Health Tips: आज के समय में बाजार में मिलने वाली अधिकांश चीजें मिलावटी हो चुकी हैं। इसी में से एक है आटा। कई अध्ययनों में पाया गया है कि रोटी का सेवन करने के सही तरीके और प्रकार पर ध्यान न देने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। लंबे समय तक मिलावटी या गलत तरीके से बनी रोटी खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे बढ़ सकते हैं।

क्या रोटी खाने से कैंसर होता है?

आटे का प्रकार चाहे ज्वार, बाजरा या गेहूं हो, असली फर्क रोटी बनाने के तरीके और सेवन की आदतों में होता है। सीधे तौर पर रोटी खाने से कैंसर होने का प्रमाण नहीं है, लेकिन गलत तरीके से बनी या खराब रोटी का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

मैदा: ज्यादा सेवन खतरनाक

मैदा (रिफाइंड व्हीट फ्लोर/व्हाइट फ्लोर) का लंबे समय तक सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है और कोलन, ब्रेस्ट, गैस्ट्रिक और एंडोमेट्रियल कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। मैदा बनाने की प्रक्रिया में सभी प्रकार के मिनरल्स और फाइबर खत्म हो जाते हैं, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

also read: Blue Turmeric Benefits: प्रियंका गांधी रोज खाती हैं नीली…

बासी या फफूंदी वाली रोटी

बासी रोटी में मौजूद टॉक्सिन लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

जली हुई रोटी

रोटी को ज्यादा जलाकर खाना भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। जली रोटी में Acrylamide बनता है, जो लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर सेल्स को बढ़ावा दे सकता है।

कौन सा आटा और रोटी सुरक्षित है?

स्वास्थ्य के लिए होल वीट आटा (चोकर युक्त गेहूं का आटा) सबसे सुरक्षित है। इसमें सभी मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं जो सेल्स की हेल्दी ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा आप ज्वार, बाजरा और रागी के आटे की रोटी भी खा सकते हैं।

Related posts

Weight Gain After Workout: वर्कआउट के बाद भी वजन बढ़ रहा है? जानें कारण और समाधान

How to Remove Wax from Apples: सेब से वैक्स हटाने के घरेलू उपाय, सिर्फ पानी से धोना पर्याप्त नहीं

बार-बार बेहोश होना: सिर्फ लो बीपी नहीं, जानें इसके पीछे के खतरनाक कारण और कब लें डॉक्टर की सलाह