WhatsApp जल्द लॉन्च कर सकता है पेड सब्सक्रिप्शन, जानें मिलेंगे कौन-कौन से खास फीचर्स

WhatsApp जल्द लॉन्च कर सकता है पेड सब्सक्रिप्शन, जानें मिलेंगे कौन-कौन से खास फीचर्स

WhatsApp जल्द लॉन्च कर सकता है पेड सब्सक्रिप्शन। प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम थीम्स, चैट पिनिंग और AI फीचर्स के साथ अपने मैसेजिंग अनुभव को और बेहतर बनाएं।

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन जल्दी ही लॉन्च कर सकता है। एंड्रॉयड बीटा वर्जन में इस फीचर को देखा गया है। इस प्रीमियम प्लान के तहत यूजर्स को प्रीमियम स्टिकर्स, कस्टम थीम्स और एक्स्ट्रा चैट फीचर्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

मेटा ने पहले ही संकेत दिया था कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp के लिए पेड प्लान्स ला रही है, ताकि यूजर्स कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के लिए पैसे देकर ऐप का अधिक व्यक्तिगत और प्रीमियम अनुभव ले सकें।

पेड सब्सक्रिप्शन कब आएगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp का पेड प्लान एंड्रॉयड बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए spotted किया गया है। यूजर्स को पहले एक वेटलिस्ट में शामिल होना होगा। जैसे ही पेड प्लान लॉन्च होंगे, वेटलिस्ट में शामिल यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स का एक्सेस मिलेगा।

also read: Galaxy S26 सीरीज में मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर,…

पेड प्लान में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • प्रीमियम स्टिकर्स और थीम्स: चैट्स को और आकर्षक और व्यक्तिगत बनाने के लिए।

  • तीन से ज्यादा चैट्स पिन करने का विकल्प।

  • कस्टम चैट रिंगटोन: डेडिकेटेड रिंगटोन के जरिए अलग-अलग चैट्स की पहचान।

  • कस्टम ऐप आइकन: व्हाट्सऐप के आइकन को अपनी पसंद के अनुसार बदलने का विकल्प।

  • एक्स्ट्रा AI फीचर्स: अधिक स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड मैसेजिंग अनुभव के लिए।

क्या सबको पेड प्लान लेना होगा?

नहीं। WhatsApp का कोर एक्सपीरियंस फ्री रहेगा। यानी यूजर्स अभी की तरह मुफ्त में मैसेज और कॉल कर पाएंगे। पेड सब्सक्रिप्शन केवल उन यूजर्स के लिए होगा, जो अतिरिक्त फीचर्स और प्रीमियम अनुभव लेना चाहते हैं। अभी तक पेड प्लान की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

Related posts

BSNL का 225 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ

Redmi का नया स्मार्टफोन टीजर भारत में लाइव, Amazon पर दिखी झलक; जल्द होगी लॉन्चिंग

Jio का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान: Netflix, Prime Video और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन, साथ में हाई डेटा बेनिफिट