WhatsApp लिंक शेयरिंग में जानें कैसे आपकी निजी जानकारी जा सकती है और बचाव का तरीका

WhatsApp लिंक शेयरिंग में जानें कैसे आपकी निजी जानकारी जा सकती है और बचाव का तरीका

जानें WhatsApp लिंक शेयरिंग के दौरान आपकी निजी जानकारी कैसे जा सकती है और IP एड्रेस लीक होने से कैसे बचा जाए। लिंक प्रीव्यू डिसेबल करके अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखें।

WhatsApp पर अक्सर हम लिंक, फोटो या टेक्स्ट शेयर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिंक शेयर करते समय आपकी निजी जानकारी सामने वाले तक जा सकती है? इस फीचर के कारण आपकी जानकारी हैकिंग और ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल हो सकती है।

लिंक प्रीव्यू से क्या जानकारी साझा होती है?

जब आप WhatsApp पर किसी को लिंक भेजते हैं, तो ऐप उसके प्रीव्यू को एक्टिवेट कर देता है। यह प्रीव्यू इमेज, टाइटल और विवरण के साथ लिंक की जानकारी दिखाने के लिए वेबसाइट को ‘गेट रिक्वेस्ट’ भेजता है। इसी प्रक्रिया में आपका IP एड्रेस भी सामने वाले तक ट्रांसमिट हो जाता है।

IP एड्रेस के साथ-साथ यह जानकारी भी भेजी जाती है कि आप किस WhatsApp वर्ज़न और ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आपका डिवाइस आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। हैकर्स इस जानकारी का इस्तेमाल ओपन पोर्ट्स या DDoS अटैक के जरिए टारगेटेड अटैक्स करने में कर सकते हैं।

also read: Netflix से JioHotstar तक फ्री! 2026 में Airtel, Jio और Vi…

IP एड्रेस ट्रांसमिशन से खतरे

  • डिवाइस ट्रैकिंग: आपका वास्तविक लोकेशन पता चल सकता है।

  • हैकिंग का जोखिम: WhatsApp वर्ज़न और OS जानकारी से सिस्टम की सुरक्षा कमज़ोरियों का फायदा उठाया जा सकता है।

  • टारगेटेड अटैक: ओपन पोर्ट्स और DDoS अटैक्स के लिए IP एड्रेस इस्तेमाल हो सकता है।

लिंक प्रीव्यू को कैसे बंद करें?

WhatsApp पर लिंक प्रीव्यू डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है। इसे बंद करने के लिए आप निम्न स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  1. WhatsApp ऐप खोलें और Settings में जाएं।

  2. Privacy सेक्शन में जाएं और Advanced विकल्प पर टैप करें।

  3. यहां Link Preview को डिसेबल करें।

इसे डिसेबल करने के बाद, जब भी आप किसी को लिंक भेजेंगे, तो केवल URL और टेक्स्ट दिखाई देगा, लिंक का प्रीव्यू नहीं दिखेगा। इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है और आपके IP एड्रेस के लीक होने का खतरा कम हो जाता है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने